Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत, FIIs की बिकवाली से दबाव
मंगलवार 2 जून को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, जहां सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट दर्ज की गई। आईटी सेक्टर के कुछ शेयरों में मजबूती देखने को मिली, लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वेस्ट एशिया में तनाव के चलते बाजार में दबाव बना रहा।



