भारत का सबसे तेज एथलीट! गुरिंदरवीर सिंह ने दो दिन में दो बार तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, 10.09 सेकंड में पूरी की 100 मीटर रेस
फेडरेशन कप 2026 में गुरिंदरवीर सिंह ने 10.09 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया. विशाल टीके और तेजस्विन शंकर ने भी शानदार प्रदर्शन किया.
‘भारतीयों के जीन्स तगड़े हैं’! ये बात कहने वाले गुरिंदरवीर सिंह ने फेडरेशन कप 2026 में नया रिकॉर्ड बना दिया. गुरिंदरवीर ने पुरुषों की 100 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया. वहीं, विशाल टीके ने पुरुषों की 400 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया. 25 साल के गुरिंदरवीर अब भारत के पहले एथलीट बन गए हैं जिन्होंने 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर रेस पूरी की है.
100 मीटर में नया इतिहास
फेडरेशन कप 2026 के फाइनल में गुरिंदरवीर सिंह ने 10.09 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही उन्होंने अनिमेष कुजूर का पुराना 10.15 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया. दिलचस्प बात ये रही कि रिकॉर्ड सिर्फ फाइनल में ही नहीं टूटा. शुक्रवार, 22 मई को हुए सेमीफाइनल में भी दो बार नया रिकॉर्ड बना. पहले गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकंड में दौड़ पूरी कर रिकॉर्ड अपने नाम किया, लेकिन कुछ देर बाद अनिमेष कुजूर ने 10.15 सेकंड का समय निकालकर रिकॉर्ड वापस हासिल कर लिया. हालांकि फाइनल में गुरिंदरवीर ने शानदार वापसी करते हुए 10.09 सेकंड का समय निकालकर इतिहास रच दिया.
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">भारतीय धावक गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में आयोजित फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड के समय के साथ 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया! <a href="https://t.co/CWWflWoyEY">pic.twitter.com/CWWflWoyEY</a></p>— Dipakkumar Kushwah (@DipakKu43878613) <a href="https://twitter.com/DipakKu43878613/status/2058374584416743548?ref_src=twsrc%5Etfw">May 24, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
अनिमेष कुजूर 10.20 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि प्रणव गुरव ने 10.29 सेकंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.
कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई
गुरिंदरवीर सिंह ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के दम पर कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स दोनों के लिए क्वालिफिकेशन मार्क हासिल कर लिया है. इन प्रतियोगिताओं के लिए 10.16 सेकंड का क्वालिफिकेशन टाइम तय किया गया था. अब एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) यह तय करेगा कि इन बड़े टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा.

विशाल टीके ने भी बनाया रिकॉर्ड
पुरुषों की 400 मीटर रेस में विशाल टीके ने 44.98 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. वो भारत के पहले एथलीट बन गए हैं जिन्होंने 45 सेकंड से कम समय में 400 मीटर दौड़ पूरी की है. हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तय 44.96 सेकंड के क्वालिफिकेशन मार्क से वह बेहद मामूली अंतर से पीछे रह गए.
तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में रचा इतिहास
डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8057 पॉइंट्स हासिल किए. इसके साथ ही वह 8000 पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं.
महिलाओं के इवेंट्स में भी शानदार प्रदर्शन
महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में विथ्या रामराज ने 52.22 सेकंड के साथ गोल्ड मेडल जीता. जैवलिन थ्रो में शिल्पा रानी ने 56.46 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि अनुभवी एथलीट अनु रानी 55.91 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं.

महिला शॉट पुट में कृष्णा जयशंकर ने 17.35 मीटर के साथ जीत दर्ज की. वहीं, 100 मीटर दौड़ में सुदेश्ना हनमंत शिवंकर ने 11.56 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड अपने नाम किया. महिला ट्रिपल जंप में निहारिका वशिष्ठ ने पहला स्थान हासिल किया.
shivendra 
