Opening Bell: शानदार तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछला

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की, सेंसेक्स 400 से अधिक अंक चढ़ा। निफ्टी भी 23,600 के पार पहुंचा, जबकि आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली।

Opening Bell: शानदार तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछला
google

महीने के पहले शेयर बाजार ने जोरदार शुरुआत की। शुक्रवार की गिरावट से उबरते हुए बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 से अधिक अंक चढ़कर 75,200 के स्तर के पार पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 23,600 के ऊपर खुला।

आज आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इंडिगो, एशियन पेंट्स, टीसीएस और इंफोसिस शुरुआती कारोबार के प्रमुख गेनर्स रहे। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडानी एंटरप्राइजेज और एनटीपीसी के शेयरों में दबाव नजर आया। निवेशकों की सकारात्मक धारणा के चलते बाजार में शुरुआती घंटों में मजबूत तेजी दर्ज की गई।

Tata Motors ने लॉन्च की नई Tiago: 6 एयरबैग और पेट्रोल-CNG-EV के साथ, कीमत ₹4.69 लाख से शुरू

Tata Motors ने अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक Tata Tiago का 2026 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई टियागो को कंपनी ने पहले से ज्यादा सुरक्षित, फीचर-लोडेड और मल्टी-पावरट्रेन विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है। इसकी शुरुआती कीमत ₹4.69 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जिससे यह अपने सेगमेंट में सबसे किफायती कारों में शामिल हो गई है।