IPL 2026 में आज चेन्नई vs लखनऊ, प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई के लिए आज का मैच बेहद खास

IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई के लिए यह मैच बेहद जरूरी है, जबकि लखनऊ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें रिकॉर्ड बराबरी का है।

IPL 2026 में आज चेन्नई vs लखनऊ, प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई के लिए आज का मैच बेहद खास

आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बड़ा मुकाबला। ये मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए आज का मैच चेन्नई के लिए बेहद जरुरी है। पॉइंट टेबल पर टीम पिछले 3 मैच जीत कर 5वें स्थान पर है, वहीं लखनऊ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं

अब तक दोनों टीमों के बिच 7 मुकाबले खेली जा चुकी है। दोनों टीमों ने 3-3  मुकाबले जीती है, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं आया। इस सीजन में चेन्नई और लखनऊ दूसरी बार आमने सामने होंगी। पिछला मैच चेपॉक में खेला गया था और चेन्नई ने मुकाबला जीता था।  

कप्तान  ऋषभ पंत  खराब फॉर्म में

लखनऊ के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा है। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है। इस सीजन टीम के कप्तान ऋषभ पंत खराब फॉर्म में दिखे, जिसका असर टीम अपर साफ दिख रहा है । निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी अकेले दम पर मैच जीत सकते हैं। आज के मैच में घरेलू मैदान का फायदा लखनऊ को मिल सकता है।

चेन्नई को लहै बड़ा झटका

आज के मैच से पहले चेन्नई को लगा बड़ा झटका। ऑलराउंडर जेमी ओवरटन जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। वे अपने इलाज के लिए इंग्लैंड वापस चले गए। ओवरटन ने अपने शानदार गेंदबाजी इस सीजन 10 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। उनकी चोट के कारण गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज और नूर अहमद पर होगी। अंशुल  कंबोज ने अब तक 11 मैचों में 19 विकेट लिए हैं ।