Sunburn से लेकर Skin Damage तक: सही Sunscreen चुनना क्यों है जरूरी?
Sunscreen में SPF क्या होता है? जानिए कितनी protection सच में मिलती है?
आजकल धूप सिर्फ टैनिंग ही नहीं देती, बल्कि स्किन को अंदर तक डैमेज भी करती है। सूरज से निकलने वाली UV Rays (Ultraviolet Rays) हमारी स्किन पर कई तरह से असर डालती हैं—जैसे Sunburn, Dark Spots, Wrinkles और लंबे समय में Skin Cancer का खतरा भी बढ़ सकता है।

UV rays तीन तरह की होती हैं—UVA, UVB और UVC। इनमें से UVC तो atmosphere में ही रुक जाती हैं, लेकिन UVA और UVB हमारी स्किन तक पहुंच जाती हैं। UVB Rays से Sunburn होता है, जबकि UVA Rays स्किन की गहराई में जाकर Aging और Damage करती हैं।
जानें SPF क्या होता है?
Sunscreen पर लिखा SPF (Sun Protection Factor) एक number होता है—जैसे SPF 15, 30 या 50। यह बताता है कि Sunscreen आपकी स्किन को UVB Rays से कितनी Protection देता है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी स्किन बिना Sunscreen के 10 मिनट में जल जाती है, तो SPF 30 लगाने पर Theoretically यह समय 30 गुना तक बढ़ सकता है।

लेकिन यह सिर्फ Ideal Condition में होता है, Real Life में ऐसा हमेशा नहीं होता। एक जरूरी बात—SPF सिर्फ UVB से बचाता है, UVA से नहीं। इसलिए सिर्फ SPF देखकर Sunscreen लेना सही नहीं है।
Broad Spectrum क्यों जरूरी है?
अगर आप सही sunscreen चुनना चाहते हैं, तो हमेशा “Broad Spectrum” लिखा हुआ Product लें। Broad Spectrum Sunscreen का मतलब है कि यह UVA और UVB दोनों से Protection देता है। क्योंकि UVA Rays Skin के अंदर जाकर Aging और Pigmentation बढ़ाती हैं, इसलिए इनसे बचाव भी उतना ही जरूरी है जितना Sunburn से बचना।

क्या सिर्फ धूप में ही Sunscreen लगाना चाहिए?
यह एक Common Myth है कि Sunscreen सिर्फ तेज धूप में लगाना जरूरी होता है। असल में UV Rays बादलों और कांच (Glass) से भी गुजर सकती हैं। यानी घर के अंदर या Cloudy Weather में भी Skin Damage हो सकता है। इसलिए रोज Sunscreen लगाना जरूरी है।

SPF 30 vs SPF 50: क्या फर्क है?
अक्सर लोग सोचते हैं कि SPF 50, SPF 30 से दोगुना Protection देता है, लेकिन ऐसा नहीं है। SPF 30 लगभग 97% UVB Rays को Block करता है। SPF 50 लगभग 98% तक Block करता है।
मतलब difference बहुत कम है। असली फर्क सही तरीके से लगाने और बार-बार Re-apply करने में है।

Sunscreen कैसे और कब लगाएं?
- सिर्फ Sunscreen खरीदना काफी नहीं है, उसे सही तरीके से लगाना ज्यादा जरूरी है।
- बाहर जाने से 20–30 मिनट पहले लगाएं
- हर 2 घंटे में दोबारा लगाएं
- Swimming या Sweating के बाद फिर से Apply करें
- पूरे Body के लिए पर्याप्त मात्रा (लगभग 5-6 चम्मच) इस्तेमाल करें
बहुत लोग कम मात्रा में Sunscreen लगाते हैं, जिससे SPF का असर कम हो जाता है।

Sunscreen से जुड़ी आम गलतियां
- सिर्फ SPF देखकर product खरीदना
- कम मात्रा में लगाना
- दोबारा Apply न करना
- सिर्फ Face पर लगाना, Body पर नहीं
- Cloudy Day में Skip करना
ये गलतियां sunscreen की effectiveness को काफी कम कर देती हैं।

आपके लिए कौन सा SPF सही है?
Experts के अनुसार, रोजमर्रा के लिए SPF 30 या उससे ज्यादा Sunscreen सही रहता है। अगर आप ज्यादा देर बाहर रहते हैं, तो SPF 50 ले सकते हैं। लेकिन याद रखें—SPF से ज्यादा जरूरी है: Broad Spectrum Protection, सही Application और नियमित इस्तेमाल।
Sunscreen सिर्फ एक Beauty Product नहीं, बल्कि Daily Skin Protection का जरूरी हिस्सा है। सही SPF, Broad Spectrum और Proper Use से आप Sunburn, Tanning और Long-term Skin Damage से बच सकते हैं। तो अगर आप चाहते हैं कि आपकी Skin Healthy बनी रहे, तो Sunscreen को अपनी Daily Routine का हिस्सा जरूर बनाएं।
Varsha Shrivastava 
