झोले में सब्जी, सब्जी के अंदर शराब, शराब तस्करी का नया तरीका
नईगढ़ी पुलिस ने होली के दौरान नाकेबंदी और चेकिंग के दौरान 5-5 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्करों अजय कोल और कुलदीप कोल को गिरफ्तार किया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
अवैध मादक पदार्थ तस्करी के कारोबारियों ने तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं, कमोवेश इसी तरह शराब तस्करों का अवैध शराब तस्करी करने का नया तरीका उस समय देखने को मिला जब होली के त्यौहार पर पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान संदेह के आधार पर नईगढ़ी थाना पुलिस ने बाइक क्रमांक एमपी 17 एम यू 4817 के चालक अजय कोल पिता हरिनाथ कोल उम्र 25 वर्ष निवासी करह उर्फ खैरागढ़ थाना शाहपुर जिला मऊगंज को रोक कर जब तलाशी ली तो झोले में सब्जी भरी थी और सब्जी के अंदर महुआ शराब मिली।

पुलिस द्वारा 5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ तस्कर को अभिरक्षा में लेकर अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह एक अन्य महुआ शराब तस्कर कुलदीप कोल पिता बृजलाल कोल उम्र 50 वर्ष निवासी खैरा थाना शाहपुर को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर विधिसंगत वैधानिक कार्रवाई की गई।

जायसवाल बस्ती से खरीदी गई थी शराब
होली त्योहार के दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था सुदृढ़ रूप से बनाए जाने के उद्देश्य से जिलेभर में पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर की जा रही चेकिंग के दौरान पकड़े गए महुआ शराब तस्करों से जब पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो दोनों अवैध शराब कारोबारियों ने पुलिस को बताया कि वह नईगढ़ी कस्बा स्थित जायसवाल बस्ती से महुआ शराब खरीद कर ले जा रहे थे। बता दें कि नईगढ़ी कस्बे का जायसवाल मोहल्ला अवैध महुआ शराब के लिए पूरे जिले में प्रसिद्ध है।

Wednesday, 06 Jan, 2021
Wednesday, 15 Jul, 2020
Sunday, 20 Dec, 2020
Saturday, 09 Jan, 2021
Friday, 11 Dec, 2020
Saturday, 23 Jan, 2021
Friday, 16 Oct, 2026
Friday, 22 May, 2026
एक लड़की अपने रिश्ते में उलझन में है क्योंकि उसका बॉयफ्रेंड उसके बचपन के दोस्त से...
Saturday, 12 Sep, 2026
Ambikapur Assault Case : स्कूटी से जा रहे अभिरत को कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर...
Tuesday, 29 Sep, 2026
चीन के वैज्ञानिकों ने पानी आधारित नई बैटरी तकनीक विकसित की है। प्रयोगशाला परीक्षण...
Saturday, 12 Sep, 2026
Weekend ka Vaar : बिग बॉस 20 में काजी तौकीर अपनी अनोखी पर्सनैलिटी और बेबाक अंदाज...
Saturday, 03 Oct, 2026
Shardiya Navratri 2026: इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। कलश...
Friday, 09 Oct, 2026
Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 72,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी...
Sunday, 13 Sep, 2026
Mantax Otax फोन पर आने वाले SMS और नोटिफिकेशन पढ़ सकता है। इससे बैंकिंग और दूसरे...
8 hours ago
भोपाल के पिपलानी चौराहे पर NSUI कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन...
Monday, 12 Oct, 2026
Economics Nobel Prize : 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्रियों...

