इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर नया मामला दर्ज, फर्जी निकला 12 बोर बंदूक का लाइसेंस
कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. लव जिहाद फंडिंग मामले में गिरफ्तार पार्षद पर एक और FIR
Indore News: कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. लव जिहाद फंडिंग मामले में गिरफ्तार पार्षद पर एक और FIR . सदर बाजार पुलिस ने कादरी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में नया प्रकरण दर्ज किया है. जांच में पता चला है कि कादरी के पास मौजूद 12 बोर बंदूक का लाइसेंस पूरी तरह फर्जी था.
विवाद के बाद हुई थी जांच
Congress Councillor Anwar Qadri: डीसीपी कृष्णलाल चांदनी के मुताबिक अनवर कादरी पर कुछ समय पहले सदर बाजार थाने में मारपीट सहित आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था. उसकी 12 बोर की बंदूक को लेकर जांच पड़ताल की जा रही थी. क्योंकि लाइसेंस जम्मू के रामबन में बनने की बात आई थी. साथ ही कठुआ जिले के थाने में उसे बंदूक के लाइसेंस का रिनुअल करवाया गया था. उसे समय से ही जम्मू पुलिस और प्रशासन के साथ लगातार पत्राचार किया जा रहा था. यहां तक की पुलिस भी जम्मू में लाइसेंस को लेकर छानबीन करने के लिए गई हुई थी कई सबूत जुटाए गए थे. लगातार हो रहे पत्राचार के दौरान कई तरह के सबूत फर्जी लाइसेंस को लेकर मिले थे. जिसके आधार पर 12 बोर की बंदूक अनवर कादरी द्वारा ली गई थी और इसी बीच पत्राचार के दौरान जम्मू अधिकारियों के द्वारा यह बात सामने आई थी कि यह लाइसेंस वहां पर नहीं बनाया गया है. लेकिन उसे पर नजर आ रहा यूनिक आइडेंटिफिकेशन आईडी फर्जी प्रतीत हो रहा था. इस पर दोनों राज्यों की पुलिस ने सहयोगात्मक रूप से पत्राचार करते रहे और इसी के चलते तमाम दस्तावेजी कार्रवाइयों के चलते सदर बाजार पुलिस द्वारा धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जिसमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बंदूक लेने से जुड़ी धाराएं भी लगाई गई हैं साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच पूरे मामले में की जा रही है और भी अधिक कोई सबूत सामने आते हैं तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
shivendra 
