MP में कड़ाके की ठंड 9 जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली

MP में कड़ाके की ठंड 5 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है पारा 9 जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली आधे MP में कोल्ड वेव का अलर्ट

MP में कड़ाके की ठंड 9 जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली

बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में पारा रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुका है। भोपाल में तो नवंबर के इतिहास की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक प्रदेश के आधे हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में मंगलवार को सीवियर कोल्ड वेव यानी तीव्र शीतलहर का अलर्ट है। वहीं, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सागर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर और शहडोल में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इंदौर में कलेक्टर शिवम वर्मा ने 18 नवंबर से स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से करने के आदेश जारी किए हैं। भोपाल में भी जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर 8वीं तक की क्लास सुबह 8:30 बजे से पहले नहीं लगाने के निर्देश दिए हैं।

ग्वालियर, देवास, झाबुआ, छिंदवाड़ा, सागर, शहडोल और खंडवा में भी स्कूल लगने के समय में बढ़ोतरी की जा चुकी है। वहीं, जबलपुर-उज्जैन समेत अन्य जिलों में बच्चों को राहत नहीं मिल पाई है।