Indore Student Protest : छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Indore Student Protest : छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि वोटरों के नाम बड़ी संख्या में मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

Indore Student Protest : छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Indore Student Protest : मध्य प्रदेश। इंदौर में चुनाव आयोग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। भंवरकुआं चौराहे पर टंट्या भील की प्रतिमा के नीचे छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि वोटरों के नाम बड़ी संख्या में मतदाता सूची से हटाए गए हैं। छात्रों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी है।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन का असर अब इंदौर में भी दिखाई देने लगा है। भंवरकुआं चौराहे पर छात्र टंट्या भील की प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

वोटरों का अधिकार छीनने का आरोप 

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोटरों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि 13 करोड़ से ज्यादा नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर छात्र लगातार विरोध जता रहे हैं। 

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी 

छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जल्द इस्तीफा नहीं होने की स्थिति में छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। फिलहाल भंवरकुआं चौराहे पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है।