Bhopal Protest : भोपाल में नगर निगम कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग

Municipal Corporation Employees Protest : इस प्रदर्शन में नगर निगम भोपाल के दरोगा बंधु, सुपरवाइज़र, वाहन चालक, मैकेनिक, हेल्पर, सफाई मित्र, ऑफिस वर्क, गार्डन, अतिक्रमण प्लांटों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए हैं।

Bhopal Protest : भोपाल में नगर निगम कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग

Bhopal Protest : मध्य प्रदेश। भोपाल में मंगलवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और शिवाजी महाराज चौराहे पर जमा हो गए। उनका मुख्य लक्ष्य नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव करना है।  

चौराहे पर जमा हुए कर्मचारी  

नगर निगम भोपाल के 25 दिवसीय कर्मचारी शिवाजी महाराज चौराहे पर इकट्ठा हुए। हाथों में झाड़ू लेकर पहुंचे इन प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में दरोगा बंधु, सुपरवाइजर, वाहन चालक, मैकेनिक, हेल्पर, सफाई मित्र, ऑफिस स्टाफ, गार्डन और अतिक्रमण प्लांट समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।  

ये है मुख्य मांग

प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांग विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की है। साथ ही 29 दिवस दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी नियमित करने की मांग की जा रही है।  
वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और अब सड़क पर उतरकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।  

मंत्री के बंगले का घेराव करने का प्लान  

प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि वे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव करेंगे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।  पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।