शैलेन्द्र सिंह चौहान DIG पद पर हुए प्रमोट, अब कौन होंगे रीवा के नए SP?
रीवा के SP शैलेन्द्र सिंह चौहान को प्रमोट कर DIG बनाया गया है। नए साल पर मिली इस जिम्मेदारी से रीवा पुलिस में खुशी का माहौल है।
नए साल की शुरुआत रीवा पुलिस के लिए खुशी और सम्मान की खबर लेकर आई है। रीवा के पुलिस अधीक्षक रहे शैलेन्द्र सिंह चौहान को प्रमोट कर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है। गृह विभाग ने उन्हें SP से DIG के पद पर प्रमोट करते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
कंधे पर सजा DIG का स्टार
1 जनवरी को रीवा के DIG हेमंत सिंह चौहान ने शैलेन्द्र सिंह चौहान के कंधे पर DIG का स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दीं।

DIG शैलेन्द्र सिंह चौहान का बयान
पदोन्नति मिलने पर DIG शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि नए साल पर मिला यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने गृह विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि वे प्रदेश और जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।

रीवा पुलिस के लिए गर्व की बात
शैलेन्द्र सिंह चौहान की पदोन्नति को रीवा पुलिस के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। अब उनसे और मजबूत कानून-व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है।

अब सवाल – रीवा का नया SP कौन?
DIG बनने के बाद रीवा जिले में नए SP की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही नए SP के नाम का ऐलान किया जाएगा
Saba Rasool 
