भोपाल के RKDF ग्रुप पर छापा, फर्जी डिग्री मामले में एक्शन
राजधानी भोपाल की आरकेडीएफ (RKDF) यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है। राजस्थान पुलिस की टीम ने RKDF ग्रुप के भोपाल में कई तफ्तरों पर दबिश दी है।
राजधानी भोपाल की आरकेडीएफ (RKDF) यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है। राजस्थान एसटीएफ ने RKDF ग्रुप के भोपाल स्थित कई तफ्तरों पर दबिश दी है। राजस्थान पुलिस फर्जी डिग्री के मामले में ये जांच कर रही है।RKDF यूनिवर्सिटी की गांधी नगर और कोलार ब्रांच में राजस्थान पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) जांच कर रही है। STF की तीन टीमों में से एक टीम यूनिवर्सिटी के संचालक सुनील कपूर के घर भी पहुंची है।
दरअसल, पूरा मामला विश्वविद्यालय में डिग्री से जुड़ी कथित गड़बड़ियों से संबंधित है। इसी मामले में दस्तावेजों की जांच और जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए राजस्थान STF की टीम भोपाल पहुंची है। छापे के दौरान रिकॉर्ड और फाइलों की जांच पड़ताल की जा रही है।
इसके पहले साल 2022 में भी फर्जी डिग्री मामले में हैदराबाद पुलिस ने RKDF विश्वविद्यालय के कुलपति, पूर्व कुलपति और इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर भोपाल में उनके ठिकानों पर कार्रवाई की थी और पूछताछ के लिए साथ ले गई थी।
रैकेट ऐसा करता था काम
हैदराबाद पुलिस ने बताया था कि रैकेट उन छात्रों को टार्गेट करता था जो फेल हो चुके हैं या जो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं।
अपडेट...
pushpendra 
