Pune Chatron Ki Goonj : पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले NSUI-ABVP में झड़प, भाजपा पर जबरन रजिस्ट्रेशन का आरोप
Pune Chatron Ki Goonj : ABVP ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता छात्राओं पर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव डाल रहे थे।
Pune Chatron Ki Goonj : महाराष्ट्र। पुणे के COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल कैंपस में शुक्रवार रात NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यह विवाद राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले हुआ। घटना के बाद हॉस्टल में पुलिस तैनात कर दी गई। ABVP ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता छात्राओं पर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव डाल रहे थे। वहीं, NSUI ने दावा किया कि कार्यक्रम के समर्थन में बोलने वाली दो छात्राओं को ABVP सदस्यों ने हॉस्टल में रोककर धमकाया।
6 नामजद लोगों पर केस
पुलिस ने ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में छह नामजद लोगों और करीब 50 से 60 NSUI व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं।
राहुल गांधी शनिवार को पुणे में छात्रों से संवाद करेंगे। इससे पहले कोटा में 17 जून, देहरादून में 17 जुलाई और प्रयागराज में 8 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हो चुका है।
Pune Maharastra
— Jayprrakash Singh (@jayprakashindia) August 21, 2026
*पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 22 अगस्त को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से एक दिन पहले पुणे में हंगामा हो गया। COEP कॉलेज परिसर और हॉस्टल के छात्रों के साथ कथित… pic.twitter.com/dzxmAqfCCJ
पिछले कार्यक्रमों में उठे शिक्षा के मुद्दे
प्रयागराज में राहुल गांधी ने कहा था कि सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया है और रील को 21वीं सदी का नशा बताया। देहरादून में उन्होंने कहा कि केवल एक फीसदी लोग पेपर लीक करते हैं, लेकिन इसकी कीमत 99 फीसदी ईमानदार और गरीब युवाओं को चुकानी पड़ती है। कोटा में उन्होंने कहा था कि शिक्षा व्यवस्था बच्चों पर दबाव डालती है और यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज उठाने का मंच है।
छात्रों से कही 5 बड़ी बातें
राहुल गांधी ने पेपर लीक रोकने के लिए तकनीक के बेहतर इस्तेमाल की बात कही। उन्होंने मौजूदा टेस्टिंग सिस्टम को पुराना बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था के दबाव के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पांच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में परिवारों से उतना पैसा लिया जाता है, जितना पांच मंत्रालयों के बजट के बराबर है। उन्होंने युवाओं को रोजगार के संकट से जोड़ते हुए सिस्टम के चक्रव्यूह की बात भी कही।
Pune Maharastra
— Jayprrakash Singh (@jayprakashindia) August 21, 2026
*पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 22 अगस्त को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से एक दिन पहले पुणे में हंगामा हो गया। COEP कॉलेज परिसर और हॉस्टल के छात्रों के साथ कथित… pic.twitter.com/dzxmAqfCCJ
पटना में रद्द हुआ था कार्यक्रम
पटना में 15 जुलाई को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। कांग्रेस ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता को आधिकारिक कारण बताया था। पार्टी के भीतर अन्य कारणों की भी चर्चा हुई।
सम्मेलन पहले 11 जुलाई को होना था, जिसे बाद में 15 जुलाई किया गया। यह भी चर्चा रही कि तय समय तक छात्रों का जरूरी डेटा और संपर्क सूची तैयार नहीं हो सकी थी, जिससे तैयारियां प्रभावित हुईं।

