Noida Youth Suicide : नोएडा की Supernova बिल्डिंग से कूदकर युवक ने दी जान, शरीर के हुए टुकड़े
Noida Youth Suicide : ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। युवक के शरीर के कई हिस्से हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
Noida Youth Suicide : नोएडा। नोएडा के सेक्टर-94 से एक युवक के सुसाइड का मामला सामने आया है। यहां सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला थाना सेक्टर-126 क्षेत्र का है। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सामने आया है कि युवक के शरीर के कई हिस्से हो गए।
जानकारी के मुताबिक, मृतक ने एक दिन पहले ही सुपरनोवा में कमरा बुक किया था। घटना के दौरान जब युवक ऊंचाई से कूदने की कोशिश कर रहा था।तभी वहां मौजूद एक एसी मैकेनिक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे रोक नहीं सका। बताया गया है कि घटना से पहले युवक ने एसी मैकेनिक से कहा था कि वह डिप्रेशन में है। इसके बाद युवक 43वीं मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई।
नोएडा में एक युवक ने शनिवार को यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। उसने बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही उसके शरीर के टुकड़े हो गए। मांस के लोथड़े 30-40 फीट दूर तक फैल गए। हर तरफ खून ही खून फैल गया। घटना सेक्टर-94 में सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर की है।
घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। युवक की पहचान संभव जैन (29) के रूप में हुई है। वीडियो में युवक इमारत के 43वें फ्लोर की रेलिंग पर लटकता दिखाई दे रहा है। करीब 2-3 सेकंड वह रेलिंग पर चला फिर युवक ने छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने के बाद हालत ऐसी थी कि पुलिस शव को बोरी में भरकर ले गई।

वीडियो, CCTV और मौके पर मिले अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के वक्त फ्लोर पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक सोसाइटी में रहता था या किसी काम से वहां आया था।
नोएडा: सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग की 42वें फ्लोर से कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली।
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) October 3, 2026
बताया जा रहा है बगल मे काम कर रहे AC मेकेनिक बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। pic.twitter.com/LpO4vaNbuy

