Panchayat Season 5 : जल्द आ रहा है पंचायत का सीजन 5 , प्रधान जी ने दी रिलीज डेट की जानकारी
Panchayat Season 5 Release Date : बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक और भूषण का किरदार निभाने वाले दुर्गेश शर्मा पर एक्टर रघुबीर यादव ने कहा कि दोनों बड़े मजेदार और बदमाश एक्टर हैं।
Panchayat Season 5 Release Date : एंटरटेनमेंट डेस्क। अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के फैंस लंबे समय से पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब खुद फुलेरा के प्रधान यानी अभिनेता रघुबीर यादव ने इस बारे में खास जानकारी दी है। रघुबीर यादव इन दिनों अपनी नई सीरीज हुंकार को लेकर चर्चा में हैं जो जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इसमें उन्होंने बापजी का किरदार निभाया है। हाल ही में उन्होंने एक TV चैनल को दिए इंटरव्यू में पंचायत के आगामी सीजन पर बात की।
शूटिंग पूरी...रिलीज दो-तीन महीने में संभव
रघुबीर यादव ने बताया कि पांचवें सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने अपनी डबिंग भी कर ली है। अब एडिटिंग का काम चल रहा है। रिलीज के बारे में उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से अभी दो से तीन महीने और लग सकते हैं। यानी सीजन पांच करीब 90 दिन बाद दर्शकों के सामने आ सकता है। इस अपडेट से फैंस में काफी उत्साह बढ़ गया है।
सह कलाकारों की तारीफ की रघुबीर यादव ने
रघुबीर यादव ने सीरीज के अन्य कलाकारों की भी भरपूर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी एक्टर बहुत अच्छे हैं। खासकर बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक और भूषण का किरदार निभाने वाले दुर्गेश शर्मा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों बड़े मजेदार और बदमाश एक्टर हैं। उन्होंने कहा कि साथ काम करते हुए बहुत मजा आता था और लगता था कि कोई किसी से कम नहीं है।
म्यूजिक में भी होगा नया प्रयोग
इस सीजन में कहानी के साथ-साथ म्यूजिक में भी कुछ नया होने की संभावना है। सीरीज के म्यूजिक कंपोजर अनुराग सैकिया ने पहले संकेत दिया था कि नए सीजन में म्यूजिक के साथ कुछ प्रयोग किए जा रहे हैं।
पंचायत गांव की जिंदगी, प्रशासन और हास्य के मिश्रण के कारण बहुत लोकप्रिय हुई है। दर्शक अब जानना चाहते हैं कि पांचवें सीजन में क्या नया होगा। रघुबीर यादव के इस अपडेट ने इंतजार को और रोमांचक बना दिया है।

