रायपुर में GST का छापा : प्राइवेट बिल्डर्स के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेज- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच
GST Raid in Raipur : GST अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।
GST Raid in Raipur : छत्तीसगढ़। रायपुर में जीएसटी विभाग ने प्राइवेट बिल्डर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग की टीम अलग-अलग जगहों पर जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं। जीएसटी विभाग को बिल्डर्स द्वारा टैक्स चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने संबंधित ठिकानों पर छापा मारा।
सात अधिकारी पहुंचे कार्रवाई के लिए
कार्रवाई के लिए जीएसटी विभाग के सात अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। टीम चौबे कॉलोनी और आमानाका क्षेत्र स्थित रेसिडेंशियल्स में भी सक्रिय है। यहां बिल्डर्स के दस्तावेज, लेन-देन और जीएसटी से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इन जगहों से बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद होने की जानकारी मिली है। अधिकारी इन सबकी विस्तृत जांच कर रहे हैं।
मेग्नेटो मॉल समेत कई ठिकानों पर छापा
मेग्नेटो मॉल सहित कई अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई हुई है। इन जगहों से बड़ी संख्या में दस्तावेज और बोगस बिल मिलने की खबर है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। टीम इन दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितनी राशि की जीएसटी चोरी का मामला है।
जांच जारी, आगे की कार्रवाई तय होगी
फिलहाल जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कितने की टैक्स चोरी हुई है और किन लोगों या कंपनियों की इसमें भूमिका है। अधिकारियों का कहना है कि सभी सबूतों की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। इस छापेमारी से रायपुर के बिल्डिंग सेक्टर में हड़कंप मचा हुआ है।

