इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई अवैध मादक पदार्थ के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से अवैध ब्राउन शुगर अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 80,000 रुपये बरामद
इंदौर: शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशाखोरी के विरुद्ध पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत, क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए भंडारी ब्रिज के नीचे एमआर 04 रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ की डिलीवरी के लिए आने वाले हैं । क्राइम ब्रांच की टीम ने भंडारी ब्रिज के नीचे एमआर 04 रोड के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों से पूछताछ की उन्होंने अपना नाम इलियास व समीर बताया। तलाशी लेने पर कपड़े व प्लास्टिक की थैली बरामद हुई, जिसमें 17.78 ग्राम ब्राउन शुगर पाई गई। आरोपियों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से नशीले पदार्थों की तस्करी करना स्वीकार किया। मामले में ड्रग्स के स्रोत और अन्य खरीदारों के संबंध में अग्रिम विवेचना की जा रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अपराध शाखा एवं टीम की मुख्य भूमिका रही
क्राइम ब्रांच इंदौर ने अपराध क्र 20/25 में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राजेश पंवार पिता नाथूलाल पंवार को एरोड्रम थाना क्ष्रेत्र से तकनीकी सहायता व साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में थाना विजय नगर क्षेत्र से वर्ष 2025 में कार्रवाई करते हुए एक फर्जी एडवाइजरी पकड़ी गई थी, इस प्रकरण में पूर्व में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, पकड़ा गया आरोपी राजेश पंवार स्वयं के बैंक खाता फर्जी एडवाइजरी कंपनियों को किराये पर देता था, एवं काफी दिनों से फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में भी थाना एरोड्रम पर 3 अपराध दर्ज हैं।

