दूसरा वनडे: केएल राहुल के शतक से भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 285 रन का लक्ष्य

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 285 रन का लक्ष्य रखा है।

दूसरा वनडे: केएल राहुल के शतक से भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 285 रन का लक्ष्य
Image Souce: Google

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 285 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। भारत की पारी की सबसे बड़ी झलक केएल राहुल का शानदार शतक रहा। राहुल ने 92 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए और अपने वनडे करियर का आठवां शतक पूरा किया। उन्होंने जिम्मेदारी के साथ पारी को संभाला और अंत तक क्रीज पर डटे रहे।


कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन की अहम पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 24 और विराट कोहली ने 23 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में रवींद्र जडेजा ने 27 रन बनाकर स्कोर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने खबर लिखे जाने तक 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय विल यंग और हेनरी निकोल्स मौजूद हैं।


भारत को पहली सफलता हर्षित राणा ने दिलाई। उन्होंने छठे ओवर में डेवोन कॉन्वे को बोल्ड कर पवेलियन भेजा और न्यूजीलैंड को शुरुआती झटका दिया। अब मुकाबले में भारत की नजरें कसी हुई गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को लक्ष्य से दूर रखने पर टिकी हैं, जबकि मेहमान टीम की कोशिश साझेदारी बनाकर रन गति बढ़ाने की होगी।