भिंड ब्रेकिंग न्यूज़ : गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सिंध नदी में डूबे तीन बच्चे डूबे

Bhind Ganesh Visarjan Accident : हादसे के बाद तीनों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। लापता बच्चों की पहचान कृष्णा भदौरिया, अभिजीत भदौरिया और मदन भदौरिया के रूप में हुई है।

भिंड ब्रेकिंग न्यूज़ : गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सिंध नदी में डूबे तीन बच्चे डूबे

Bhind Ganesh Visarjan Accident : मध्य प्रदेश। भिंड जिले में गणेश विसर्जन की खुशियों के बीच एक परिवार के लिए मातम का माहौल बन गया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के कनावर गांव के पास सिंध नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन बच्चे पानी में डूब गए। हादसे के बाद तीनों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। लापता बच्चों की पहचान कृष्णा भदौरिया, अभिजीत भदौरिया और मदन भदौरिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गए और नदी में तलाश शुरू कर दी गई।

विसर्जन के दौरान अचानक मची अफरा-तफरी

गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए एक टोली कनावर गांव के पास सिंध नदी पहुंची थी। टोली में बच्चे, किशोर और युवा शामिल थे। विसर्जन के दौरान तीन बच्चे अचानक नदी के गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते वे डूब गए।

साथ मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में उनकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास करने के बावजूद तीनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बारिश के बीच नदी में तलाश जारी

सूचना मिलने के बाद पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची। नदी के आसपास संभावित स्थानों पर बच्चों की तलाश की गई। बारिश हो रही थी और नदी में पानी का बहाव तेज था। इन वजहों से रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन पहुंच गए। बच्चों के नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अंधेरा बढ़ने पर रोकना पड़ा अभियान

शाम तक रेस्क्यू टीम नदी में तीनों बच्चों की तलाश करती रही। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने की वजह से फिलहाल रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया है। अब सुबह दोबारा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन पूरे इलाके में सतर्क हैं। परिवार वाले सुबह की तलाश का इंतजार कर रहे हैं।