Rewa Parking Dispute : रीवा में पार्किंग विवाद के बाद गाड़ी में तोड़फोड़, CCTV फुटेज वायरल
Rewa Parking Dispute : वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक गाड़ी के पास पहुंचता है और उस पर जमकर लात मारता है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rewa Parking Dispute : मध्य प्रदेश। रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में पार्किंग विवाद के बाद गाड़ी में तोड़फोड़ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोर्ट रोड स्थित जैन मंदिर के पास पार्किंग में खड़ी फोर व्हीलर गाड़ी में एक युवक लात मारकर तोड़फोड़ करता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
ये है पूरा मामला
दरअसल, रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फोर्ट रोड जैन मंदिर के पास पार्किंग को लेकर बीते दिन दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद अब एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक खड़ी फोर व्हीलर गाड़ी में लात मारते हुए तोड़फोड़ करता नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक गाड़ी के पास पहुंचता है और उस पर जमकर लात मारता है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्थानीय स्तर पर युवक की पहचान ताहिर खान के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, युवक की पहचान और उसके खिलाफ लगाए जा रहे अन्य आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पार्किंग विवाद के बाद सामने आए इस वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब देखना होगा कि वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रीवा कोतवाली पुलिस युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है, और क्या इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाती है।
फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है। इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

