लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद मंडला CMO गजानन नाफड़े निलंबित, आयुक्त संकेत भोंडवे ने जारी किया आदेश

Gajanan Nafde Suspended : नाफड़े के विरुद्ध मंडला नगर पालिका में एलईडी लाइट एवं फिटिंग सामग्री के कार्य के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त में की गई थी।

लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद मंडला CMO गजानन नाफड़े निलंबित, आयुक्त संकेत भोंडवे ने जारी किया आदेश

Gajanan Nafde Suspended : भोपाल। मंडला नगर पालिका परिषद में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी यानी सीएमओ गजानन नाफड़े के खिलाफ लोकायुक्त की कार्यवाही के बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने आदेश जारी कर नाफड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

रिश्वत की शिकायत पर कार्रवाई

गौरतलब है कि नाफड़े के विरुद्ध मंडला नगर पालिका में एलईडी लाइट एवं फिटिंग सामग्री के कार्य के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त में की गई थी। इस शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मिले तथ्यों के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया और निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय विकास एवं आवास, संभाग जबलपुर निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।