मेधावी छात्रा का कैरियर दांव पर! झूठे केस में फंसा कर भविष्य बर्बाद करने की साजिश

रीवा की मेधावी छात्रा भावना मिश्रा ने घर विवाद के चलते बुआ के परिवार पर झूठी FIR, मारपीट कर उनका करियर खराब करने की साजिश का आरोप लगाया है।

मेधावी छात्रा का कैरियर दांव पर! झूठे केस में फंसा कर भविष्य बर्बाद करने की साजिश
AI image

रीवा जिले की भावना मिश्रा एक मेधावी छात्रा हैं। वो APS यूनिवर्सिटी, से मैथेमटिक्स से MSC कर चुकी हैं और इस समय पुलिस के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं लेकिन पारिवारिक विवादों की वजह से उनका कैरियर खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। 

भावना मिश्रा के परिवार में लंबे समय से घर को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि उनकी बुआ निर्मला द्विवेदी और उनके बेटे विजय नारायण द्विवेदी तथा बहू माही द्विवेदी घर हड़पने की साजिश कर रहे हैं। इसी विवाद को लेकर आए दिन भावना के माता-पिता, भाई-बहनों से झगड़े और मारपीट की जाती रही है।

भावना मिश्रा

झूठी FIR दर्ज करवाई 

14 नवंबर को जब भावना कॉलेज में थीं, तब उनकी मां और छोटी बहन के साथ मारपीट की गई, जिससे बहन बेहोश हो गई, उसे पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया और पूरे विवाद की खबर भावना को दी। इसके बाद चौंकाने वाली बात सामने आई।

आरोप है कि भावना की बुआ और उनके परिवार ने पुलिस पर दबाव बनाकर भावना और उनके पूरे परिवार के खिलाफ झूठी FIR दर्ज करवा दी, जबकि पुलिस को ये जानकारी थी कि घटना के समय भावना घर पर मौजूद ही नहीं थीं। इसके बावजूद नौबस्ता पुलिस चौकी में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

कैरियर खराब करने की साजिश 

भावना का कहना है कि सब जानबूझकर उनके भविष्य को खराब करने के लिए किया जा रहा है, ताकि उन्हें सरकारी नौकरी न मिल सके। वहीं दूसरी ओर, जब भावना और उनका परिवार शिकायत लेकर जाता है, तो उनकी बात नहीं सुनी जाती।

भावना ने ये भी आरोप लगाया है कि उनके घर के साझा आंगन में, जहां वो नहाते हैं टॉयलेट जाट हैं, वहां बाहर की तरफ निगरानी के लिए CCTV कैमरा लगाया गया है, जिससे उनकी पूरी प्राइवसी भंग हो रही है

मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही हैं भावना 

इतना ही नहीं, भावना का कहना है कि बुआ का बेटा विजय नारायण द्विवेदी रीवा में उस जगह भी पहुंच जाता है जहां भावना पढ़ाई के लिए किराए पर रहती हैं। वहां वह अपने दोस्तों के साथ आकर बदतमीजी करता है, गाली-गलौच करता है और भावना को मानसिक रूप से परेशान करता है।

लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर भावना अपने भाई-बहनों के साथ रीवा में अलग रह रही हैं, लेकिन वहां भी उन्हें चैन से जीने नहीं दिया जा रहा। भावना का कहना है कि यह सब उनके और उनके भाई-बहनों की पढ़ाई और भविष्य को बर्बाद करने की साजिश है।