रीवा: जिला पंचायत CEO ने ग्राम पंचायत सचिवों के वित्तीय अधिकार किए खत्म
जिला पंचायत के CEO ने कंस्ट्रक्शन के कामों में पैसों से जुडी गड़बड़ी पाई जाने पर देउपा कोठार और लौरीखुर्द ग्राम पंचायत के सचिवों के वित्तीय अधिकार वसूली पूरी होने तक खत्म कर दिए हैं।
रीवा जिला पंचायत के CEO मेहताब सिंह गुर्जर ने जनपद पंचायत त्योंथर की ग्राम पंचायत देउपा कोठार के सचिव उमेश त्रिपाठी के पैसों से जुड़े सभी अधिकारों को खत्म करने का ऑर्डर दे दिया है
फिलहाल उमेश त्रिपाठी बाकि अपने सारे सचिवीय काम पहले की तरह ही करते रहेंगे। जारी आदेश के मुताबिक ग्राम पंचायत में कंस्ट्रक्शन के कामों में 15 लाख 56 हजार 337 रुपए की गड़बड़ी पाई गई. इन पैसों की वसूली की कार्यवाही की वजह से सचिव के वित्तीय अधिकार छीने गए हैं।
इसी तरह जनपद पंचायत गंगेव की ग्राम पंचायत लौरीखुर्द में आंगनवाड़ी केन्द्र निर्माण के लिए मंजूर राशि में 36 हजार रुपए का गलत तरीके से निकाला गया। इस पैसे की वसूली की कार्यवाही की जा रही है। जिसकी वजह से ग्राम पंचायत के पिछले सचिव शिवेन्द्र कुमार तिवारी वर्तमान में ग्राम पंचायत सचिव गढ़ और डगरदुआ का वित्तीय अधिकार पैसों की वसूली होने तक खत्म कर दिया गया है।
Saba Rasool 
