आजम खान की Jauhar University पर ED की रेड, Rampur समेत 10 ठिकानों पर छापा
Jauhar University पर ED की कार्रवाई, दस्तावेज खंगाल रही टीम; सहारनपुर से दिल्ली तक Azam Khan से जुड़े 10 ठिकानों पर भी रेड
Rampur। जेल में बंद Samajwadi Party नेता Azam Khan की Jauhar University पर Enforcement Directorate (ED) ने बुधवार सुबह छापेमारी की। करीब 15 अधिकारियों की टीम तीन गाड़ियों से सुबह 7 बजे University पहुंची। टीम University के अंदर दस्तावेजों और दूसरे रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सुरक्षा के लिए बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
#WATCH | Uttar Pradesh | The Enforcement Directorate conducts a raid at Mohammad Ali Jauhar University in Rampur
— ANI (@ANI) August 19, 2026
(Video source: ED) https://t.co/C2nRPUJZVO pic.twitter.com/mKSPOV0Iay
University में रोज की तरह क्लासेज भी चल रही हैं। छात्रों और कर्मचारियों को ID देखने के बाद अंदर जाने दिया जा रहा है। ED की यह कार्रवाई सिर्फ Rampur तक सीमित नहीं है। Rampur, Saharanpur और Delhi समेत करीब 10 ठिकानों पर एक साथ जांच की जा रही है। ये ठिकाने Azam Khan और Jauhar University के ट्रस्ट से जुड़े बताए जा रहे हैं।
PMLA के तहत जांच
सूत्रों के अनुसार, ED यह कार्रवाई Prevention of Money Laundering Act (PMLA) के तहत कर रही है। जांच का मुख्य फोकस सरकारी ठेकों से जुड़े पैसों के लेन-देन पर है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सरकारी ठेकों से मिलने वाला पैसा कथित तौर पर किन लोगों और कंपनियों के जरिए दूसरे रास्तों से भेजा गया।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस रकम का इस्तेमाल बाद में Jauhar University और उससे जुड़े ट्रस्ट के लिए संपत्तियां बनाने और अन्य कामों में किया गया। ED अब पैसों के लेन-देन और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
इमारतों को लेकर भी विवाद
पिछले कुछ समय से Jauhar University लगातार चर्चा में है। 15 July को Rampur DM ने University की 40 में से 38 इमारतों को गिराने का आदेश दिया था। प्रशासन का आरोप था कि इन इमारतों का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया। हालांकि, इसके बाद Moradabad Commissioner Anjaneya Singh की कोर्ट ने DM के आदेश पर रोक लगा दी। इस मामले की सुनवाई अभी चल रही है।

पहले भी हो चुकी है छापेमारी
Azam Khan और Jauhar University से जुड़े ठिकानों पर इससे पहले भी जांच एजेंसियां कार्रवाई कर चुकी हैं। July 2019 में ED ने University में सर्च ऑपरेशन चलाया था और कई दस्तावेज जब्त किए थे।

इसके बाद September 2023 में Income Tax Department और ED ने Azam Khan के आवास और Jauhar University से जुड़े ठिकानों पर करीब तीन दिन तक छापेमारी की थी। इसके बाद संदिग्ध बैंक लेन-देन से जुड़े इनपुट के आधार पर ED ने समन भी जारी किए थे।
फिलहाल, मौजूदा कार्रवाई में ED की टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई और आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।
Varsha Shrivastava 
