आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग करेगा घोषणा

चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल,असम और पुडुचेरी राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करेगा।

आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग करेगा घोषणा

नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान करेगा। पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले मतदान कराए जाएंगे।

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान की तारीखों, चरणों की संख्या और आचार संहिता लागू होने की घोषणा होगी। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पांचों राज्यों में नई सरकार का गठन होगा।

सूत्रों के अनुसार, बंगाल-असम-तमिलनाडु में चुनाव 2-2 चरणों में और केरल- पुडुचेरी में सिंगल फेज में कराए जाने की संभावना है। पिछली बार 2021 में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों, असम में 3 चरण और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग ने बताया कि SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में कई नाम हटाए गए हैं। तमिलनाडु में कुल 74,07,207 नाम हटाए गए, जबकि पश्चिम बंगाल में करीब 58 लाख, केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार नाम हटाए गए। इस प्रक्रिया के बाद तमिलनाडु में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5,67,07,380 रह गई है।

चुनावों में सभी बड़ी पार्टियां अपना कड़ा मुकाबला करेंगी। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC और बीजेपी के बीच टक्कर रहेगी। तमिलनाडु में DMK और AIADMK की रेस मुख्य रूप से देखी जाएगी। असम में BJP और कांग्रेस का मुकाबला, केरल में LDF और UDF, तथा पुडुचेरी में एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच चुनाव की चुनौती होगी।