Bhopal में Sandipani School का निरीक्षण करने पहुंचे CM Mohan ने की शिक्षा व्यवस्था की सराहना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, संगीत कक्ष सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन भी किया।
Bhopal। मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने मंगलवार को Bhopal स्थित Sandipani School का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, संगीत कक्ष और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की ओर से संचालित Student Cabinet की व्यवस्था की भी सराहना की और कहा कि इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

सरकारी स्कूलों के बेहतर परिणाम पर जताई खुशी
निरीक्षण के दौरान Dr. Mohan Yadav ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में ड्रॉपआउट दर लगभग शून्य हो गई है। साथ ही 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन यह साबित करता है कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण, शहरी, जनजातीय और अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को समान रूप से बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य हर बच्चे को बेहतर शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


BRICS सम्मेलन से बढ़ेगी भारत की वैश्विक पहचान
BRICS सम्मेलन को लेकर Dr. Mohan Yadav ने कहा कि Madhya Pradesh की धरती 'Vasudhaiva Kutumbakam' की संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में Raja Bhoj की नगरी आने वाले सदस्य देशों के प्रतिनिधि भारतीय कला, संस्कृति, संगीत और साहित्य से परिचित होंगे।


मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस आयोजन से भारत की सकारात्मक वैश्विक छवि और मजबूत होगी। साथ ही विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन Madhya Pradesh की पहचान को भी वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई देंगे।

Varsha Shrivastava 
