Bhopal में BRICS देशों के Culture Ministers की बैठक आज, विरासत और Creative Economy पर होगा मंथन

BRICS Culture Ministers Meeting: Bhopal में बैठक के बाद Sanchi जाएंगे विदेशी मेहमान, CM Mohan Yadav देंगे लंच

Bhopal में BRICS देशों के Culture Ministers की बैठक आज, विरासत और Creative Economy पर होगा मंथन

Bhopal में शनिवार को BRICS देशों के Culture Ministers की अहम बैठक होगी। इसमें सदस्य देशों की सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालय, Creative Economy, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में लोगों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ाने और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर भी जोर रहेगा।

BRICS Cultural Festival 2026 की शुरुआत 5 अगस्त से हुई थी। शुक्रवार को सभी देशों के Culture Ministers और उनके प्रतिनिधिमंडल Bhopal पहुंच गए। यहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

बैठक के बाद जारी होगी BRICS Culture Ministers Declaration

शनिवार की बैठक का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा BRICS Culture Ministers Declaration होगा। बैठक के अंत में इसे अपनाया जाएगा। इसमें BRICS देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाने के लिए साझा सोच और आगे की योजना तय की जाएगी।

बैठक के बाद Madhya Pradesh के Chief Minister Dr. Mohan Yadav विदेशी Culture Ministers और प्रतिनिधिमंडलों के लिए लंच का आयोजन करेंगे। मेहमानों को Madhya Pradesh के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी कराया जाएगा।

Culture Ministers और प्रतिनिधिमंड Sanchi में देखेंगे बौद्ध विरासत

बैठक और लंच के बाद विदेशी Culture Ministers और प्रतिनिधिमंडल Sanchi के लिए रवाना होंगे। यहां वे भारत की बौद्ध विरासत और प्राचीन स्थापत्य कला को करीब से देखेंगे।

प्रतिनिधियों के लिए ‘Buddha Jambudweep’ का भ्रमण रखा गया है। इसके बाद वे प्रसिद्ध Sanchi Stupa का विशेष Guided Tour करेंगे। यात्रा के दौरान Chetayagiri Temple में दर्शन के साथ Yoga और Meditation Session भी होगा।

शाम को बौद्ध इतिहास और कला पर आधारित 3D Projection Mapping और Light and Sound Show भी आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए मेहमानों को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी जाएगी।

लंच-डिनर में मिलेगा Madhya Pradesh का स्वाद

BRICS देशों के Culture Ministers के लिए खास खाने का इंतजाम किया गया है। मेन्यू में Dal Bafla, Nimona, Rikmach, Guiya की सब्जी, Chambal ka Thopa, Chandiya और Bada जैसे स्थानीय व्यंजन शामिल हैं।

इसके अलावा मेहमानों को Kodo और Kutki जैसे Millet आधारित व्यंजन भी परोसे जाएंगे। विदेशी मेहमानों की पसंद को देखते हुए Western और Oriental व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई है।

9 अगस्त को Bhimbetka का विकल्प

BRICS Cultural Festival का समापन 9 अगस्त को होगा। विदेशी प्रतिनिधियों के लिए उनकी आगे की यात्रा से पहले UNESCO World Heritage Site Bhimbetka Rock Shelters जाने का विकल्प रखा गया है।

Bhimbetka अपने प्रागैतिहासिक शैलचित्रों और Rock Art के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां का भ्रमण विदेशी मेहमानों को भारत की हजारों साल पुरानी कला और सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर देगा।