Bhopal MASTER PLAN के लिए होगा बड़ा आंदोलन!

भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रोशनपुरा चौराहे पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने 31 घंटे का उपवास शुरू किया। कांग्रेस की मांग है कि 2031 का मास्टर प्लान जल्द लागू किया जाए। साथ ही सीलिंग कार्रवाई रोकने और मिक्स लैंडयूज की अनुमति देने की मांग भी उठाई गई है। अब सवाल है कि भोपाल को उसका मास्टर प्लान कब मिलेगा?