असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज में PM मोदी का छात्रों से संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन रविवार सुबह ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज शिप पर सवार होकर छात्रों से संवाद किया। यह खास संवाद ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, जिसमें असम के विभिन्न जिलों से चुने गए 25 छात्रों ने हिस्सा लिया।
गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन रविवार सुबह ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज शिप पर सवार होकर छात्रों से संवाद किया। यह खास संवाद ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, जिसमें असम के विभिन्न जिलों से चुने गए 25 छात्रों ने हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री करीब 45 मिनट तक तीन मंजिला क्रूज शिप ‘एम वी चराइदेव-2’ पर छात्रों से बातचीत करते नजर आए। यह कार्यक्रम हाल ही में उद्घाटित गुवाहाटी गेटवे टर्मिनल (इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट) से शुरू हुआ, जहां से पीएम फ्लोटिंग ब्रिज के जरिए क्रूज तक पहुंचे।
प्रधानमंत्री असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि भी देंगे और अमोनिया-यूरिया संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री नामरूप में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री 1979 में शुरू हुए असम आंदोलन के दौरान मारे गए 860 लोगों की स्मृति में बनाए गए नए शहीद स्मारक क्षेत्र का दौरा करेंगे और वहां श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।इसके साथ ही वह शहीदों की दीर्घा का भी अवलोकन करेंगे, जहां आंदोलन में जान गंवाने वाले 860 लोगों की प्रतिमाएं लगी हैं और प्रथम शहीद खर्गेश्वर तालुकदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
pushpendra 
