MGM मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायतों पर सख्ती : एचओडी बदले, जांच कमेटियां सक्रिय
Indore MGM College Ragging : कॉलेज प्रशासन ने विभाग में दो वरिष्ठ प्रोफेसरों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है, जो छात्रों और शिक्षकों के बीच समन्वय बनाए रखेंगे और सीधे प्रशासन को रिपोर्ट करेंगे।
Indore MGM College Ragging : मध्य प्रदेश। इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायतों के बाद कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने साफ किया है कि रैगिंग के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। पीजी छात्रों की शिकायत के बाद कई स्तरों पर जांच शुरू की गई है।
प्रथम दृष्टया सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित विभाग के एचओडी को हटाकर नए प्रोफेसर को विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संबंधित एचओडी को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है, जबकि शिकायत करने वाले तीन छात्रों से भी जवाब मांगा गया है।
एचओडी समेत तीन छात्रों से मांगा जवाब
दरअसल, इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायतों के बाद कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले की जांच एंटी रैगिंग कमेटी के साथ जोनल कमेटी और नेशनल टास्क फोर्स स्तर पर भी की जा रही है।
प्रथम दृष्टया सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित विभाग के एचओडी को बदलकर नए प्रोफेसर को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। संबंधित एचओडी को शो-कॉज नोटिस दिया गया है, वहीं शिकायतकर्ता तीन छात्रों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
कॉलेज प्रशासन ने ऑब्जर्वर किये नियुक्त
कॉलेज प्रशासन ने विभाग में दो वरिष्ठ प्रोफेसरों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है, जो छात्रों और शिक्षकों के बीच समन्वय बनाए रखेंगे और सीधे प्रशासन को रिपोर्ट करेंगे। वहीं गणेशोत्सव के दौरान फर्स्ट ईयर के छात्रों को रात करीब 12 बजे बुलाए जाने की शिकायत भी सामने आई है। छात्रों के मुताबिक उन्हें भंडारे में भोजन के लिए बुलाया गया था।
मामले की जांच जारी
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी छात्र को उसकी इच्छा के विरुद्ध रात में बुलाना भी रैगिंग के दायरे में आ सकता है। मामले की जांच जारी है। कॉलेज में हॉस्टल सुरक्षा, छात्रों की निगरानी और मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। पीजी छात्रों की ड्यूटी शासन, केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार कराने की बात कही गई है।

डॉ अरविंद घनघोरिया -डीन एमजीएम मेडिकल कॉलेज

