बढ़ते क्राइम पर CM डॉ मोहन यादव सख्त पंकज पांडे को हटाकर आशुतोष गुप्ता को बनाया रायसेन का नया SP
बढ़ते क्राइम पर CM डॉ मोहन यादव हुए सख्त रायसेन एसपी को लाइन अटैच किया मिसरोद TI संदीप पवार और थाना टीला जमालपुरा के कार्यवाहक निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह को भी हटाने के दिए निर्देश।
मध्य प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त तेवर दिखाए। 25 नवंबर रात 8 बजे पीएचक्यू में सीएस, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस , पुलिस कमिश्नर भोपाल समेत उच्च अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान रायसेन में बच्ची से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने नाखुशी जताई। साथ ही चक्काजाम पर पुलिस की ढीली कार्रवाई से भी नाराज दिखे। उन्होंने रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मिसरोद थाना प्रभारी संदीप पवार और थाना टीला जमालपुरा के कार्यवाहक निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह को हटाने के निर्देश भी दिए। मिसरोद टीआई को इसलिए हटाया गया क्योंकि पिछले दिनों कैफे में जो तोड़फोड़ हुई थी वह एरिया मिसरोद थाना क्षेत्र में आता है।
रायसेन SP पंकज पांडे हटे, नए SP की तैनाती
गृह विभाग ने देर रात आदेश जारी कर रायसेन के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे को हटा दिया। उनकी जगह भोपाल जोन-1 के डीसीपी आशुतोष गुप्ता को रायसेन का नया एसपी बनाया गया है। आशुतोष गुप्ता को सख्त अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

भोपाल में भी एक्शन
राजधानी भोपाल में भी लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर सीएम बेहद नाराज दिखे। मिसरोद थाना प्रभारी और टीला जमालपुरा थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। इन दोनों थानों में चोरी, लूट और मारपीट की घटनाओं में बेतहाशा इजाफा होने की शिकायतें मिली थीं। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि अपराध और अपराधियों पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए अधिकारी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ें। पिछले कुछ दिनों में भोपाल और आसपास के जिलों में हुई कई आपराधिक घटनाओं के बाद यह पहला बड़ा प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक माना जा रहा है
आज पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों की बैठक ली। रायसेन में हुई घटना में तत्परता से कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक, रायसेन को मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 25, 2025
भोपाल में हुई आपराधिक घटनाओं पर भी जानकारी प्राप्त की और सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए।
बैठक… pic.twitter.com/85iEZKTspi

