60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले पर शिल्पा शेट्टी का बयान
60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में शिल्पा शेट्टी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्हें बेवजह घसीटा जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि उनकी फैमिली ने ही कंपनी को 20 करोड़ का लोन दिया था जो अब तक वापस नहीं मिला।
60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में आखिरकार शिल्पा शेट्टी ने ऑफिशियल बयान दे ही दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा नाम इस केस में जबरदस्ती जोड़ा जा रहा है। इस कंपनी से मेरा कनेक्शन नॉन-एग्जीक्यूटिव था। उल्टा हमने ही इस कंपनी को 20 करोड़ का लोन दिया था, जो कि अभी तक चुकाया नहीं गया है।

एक्ट्रेस ने कहा कि कई स्टार्स की तरह मैंने भी होम शॉपिंग चैनल के कुछ प्रोडक्ट्स ही एंडोर्स किए थे, जिसकी पेमेंट मुझे अभी तक नहीं मिली है। मैं इस बात को रिकॉर्ड करना चाहती हूं कि एक फैमिली के तौर पर हमने कंपनी को 20 करोड़ का लोन दिया था जो कि अभी तक वापस नहीं दिया गया है। और 9 साल बाद मुझ पर एक के बाद एक आपराधिक आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है जो कि कानूनी तौर पर गलत है।

तथ्यों को जानने के बाद भी मेरा नाम बेवजह इस कंट्रोवर्सी में घसीटा जा रहा है, जो कि एक महिला की गरिमा और इज्जत को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में भी एक याचिका दायर की थी। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और वो जल्द ही इसके खिलाफ कानूनी कदम भी उठाएंगी।

भारती सिंह फिर बनीं मां, घर में आया दूसरा बेटा

कॉमेडियन भारती सिंह के घर फिर से खुशखबरी आई है। filmygyan की रिपोर्ट के मुताबिक भारती दूसरी बार मां बन गई हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। भारती और उनके हस्बैंड हर्ष पहले से ही एक बेटे के मां-बाप हैं। भारती अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फैंस को सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट देती रही थीं। कई बार उन्होंने खुलकर कहा था कि इस बार वो बेटी चाहती हैं। वो मजाक-मजाक में यह भी कहती थीं कि घर में लक्ष्मी आनी चाहिए। लेकिन इस बार भी उनके घर बेटे ने जन्म लिया।.. पूरी खबर पढ़ें

