सोमवार से रविवार तक अधिकारियों की ड्यूटी तय, मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी किया रोस्टर
CM ऑफिस में अधिकारियों का साप्ताहिक रोस्टर जारी, आम लोगों से मुलाकात की भी व्यवस्था
Bhopal। पब्लिक वाणी की खबर पर मुहर लग गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठकों, मुलाकातों और अन्य कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों का सीएम ऑफिस की तरफ से साप्ताहिक रोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके तहत अलग-अलग दिनों में अधिकारियों को उपस्थित रहकर मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रमों और बैठकों में समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। यह व्यवस्था सोमवार से रविवार तक लागू रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार, रोस्टर में मंत्रालय और समत्व के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों की ड्यूटी इस तरह तय की गई है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से जुड़े काम समय पर पूरे हो सकें और आम नागरिकों से होने वाली मुलाकातों में भी जरूरी समन्वय बना रहे।

सोमवार से शुक्रवार तक अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी
- सोमवार को मंत्रालय में Dr. Sudam Khade और Arvind Dubey की ड्यूटी रहेगी। वहीं समत्व में Kaushlendra Vikram Singh और Shri Sudhir Kochar जिम्मेदारी संभालेंगे।
- मंगलवार को मंत्रालय में Dr. Sudam Khade और Arun Parmar रहेंगे। समत्व में Dr. Ileya Raja T. और Aditya Sharma को जिम्मेदारी दी गई है।
- बुधवार को मंत्रालय में Kaushlendra Vikram Singh और Sudhir Kochar, जबकि समत्व में Dr. Sudam Khade और Arvind Dubey उपस्थित रहेंगे।
- गुरुवार को मंत्रालय की जिम्मेदारी Dr. Ileya Raja T. और Aditya Sharma के पास होगी। समत्व में Dr. Sudam Khade और Arvind Dubey मौजूद रहेंगे।
- शुक्रवार को मंत्रालय में Kaushlendra Vikram Singh और Arun Parmar, जबकि समत्व में Kumar Purushottam और Arun Parmar की ड्यूटी रहेगी।
शनिवार-रविवार को समत्व में अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी
शनिवार को मंत्रालय में कोई अधिकारी निर्धारित नहीं है। समत्व में Dr. Ileya Raja T. और Shri Aditya Sharma जिम्मेदारी संभालेंगे। रविवार को भी मंत्रालय में कोई अधिकारी निर्धारित नहीं है, जबकि समत्व में Kaushlendra Vikram Singh और Sudhir Kochar की ड्यूटी रहेगी।
आदेश में यह भी कहा गया है कि रोस्टर में शामिल अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर संबंधित लिंक अधिकारी द्वारा काम पूरा किया जाएगा। साथ ही, सभी अधिकारी महत्वपूर्ण बैठकों, चर्चाओं और कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।
पब्लिक वाणी की खबर पर मुहर
पब्लिक वाणी ने मंगलवार, 11 अगस्त को इससे जुड़ी खबर चलाई थी।

Varsha Shrivastava 
