भागीरथपुरा जलकांड पर बड़ा फैसला: न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक, हाई कोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

भागीरथपुरा जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक, हाई कोर्ट ने आवेदन किया मंजूर, हाई कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड होगी न्यायिक जांच रिपोर्ट

भागीरथपुरा जलकांड पर बड़ा फैसला: न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक, हाई कोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

इंदौर के बहुचर्चित भागीरथपुरा जलकांड मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले की न्यायिक जांच रिपोर्ट अब सार्वजनिक होगी। आज हाई कोर्ट ने रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग से जुड़े आवेदन को मंजूर कर लिया है। रिपोर्ट हाई कोर्ट की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी। अधिवक्ता मनीष यादव ने कोर्ट के इस फैसले की जानकारी दी है।

हाई कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड होगी रिपोर्ट

रिपोर्ट को हाई कोर्ट की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद जलकांड की जांच में सामने आए तथ्यों, जिम्मेदारियों और आयोग की ओर से दिए गए निष्कर्षों की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

इससे पहले एक पक्षकार अजय बागड़िया की आपत्ति के बाद न्यायालय ने जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने का निर्णय लिया था। वहीं अधिवक्ता मनीष यादव, विभोर खंडेलवाल और रितेश ईनाणी की ओर से रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई थी, जिसे अब न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है।

आयोग ने अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश की

दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा जलकांड की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश की थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद इसे सार्वजनिक किए जाने को लेकर मामला न्यायालय के सामने आया था। इससे पहले एक पक्षकार अजय बागड़िया की आपत्ति के बाद न्यायालय ने जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने का निर्णय लिया था।

वहीं अधिवक्ता मनीष यादव, विभोर खंडेलवाल और रितेश ईनाणी की ओर से न्यायिक जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और इसकी प्रति उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया। आज हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान इस आवेदन को मंजूर कर लिया गया। वही अब भागीरथपुरा जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।