भारत-वेस्टइंडीज मैच की टिकट के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, फर्जी वेबसाइटों से सावधान

India-West Indies Match : टिकट खत्म होने के बाद अब साइबर ठगों ने क्रिकेट प्रेमियों की इसी उत्सुकता को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

भारत-वेस्टइंडीज मैच की टिकट के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, फर्जी वेबसाइटों से सावधान

India-West Indies Match : मध्य प्रदेश। इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। होलकर स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले की ऑफलाइन और ऑनलाइन टिकट बिक्री 25 सितंबर को ही पूरी हो चुकी है। टिकट खत्म होने के बाद अब साइबर ठगों ने क्रिकेट प्रेमियों की इसी उत्सुकता को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट और पेज सामने आए हैं।

दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच को लेकर टिकटों की मांग इतनी ज्यादा रही कि 25 सितंबर को ही ऑनलाइन टिकट बिक्री पूरी हो गई। 

इसके बाद कुछ साइबर ठग सोशल मीडिया और फर्जी वेबसाइटों के जरिए टिकट उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं। टिकट बुक कराने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन भुगतान कराए जाने की कोशिश करी जा रही है। कुछ लोगों ने ऐसी वेबसाइटों के जरिए ठगी की कोशिश होने की शिकायत भी साइबर क्राइम ब्रांच में की है। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच ने फर्जी टिकट बुकिंग वेबसाइटों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि टिकट के लिए किसी अनजान लिंक, सोशल मीडिया पेज या फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें और ऑनलाइन भुगतान करने से पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता जरूर जांच लें।