Illegal Liquor Seized : समूह संचालिका चाय-पान की दुकान की आड़ में बेंच रही थी शराब, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन
Illegal Liquor Seized : वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में शराब जब्त की है।
Illegal liquor Seized : सतना। स्कूली छात्रों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के लिए समूह का संचाल न करने वाली संचालिका और उसके परिवार के सदस्यों के द्वारा स्कूल के नजदीक चाय- पान की दुकान की आड़ में अवैध शराब की बिक्री का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में शराब जब्त की है। जानकारी के अनुसार रविवार को वीडियो वायरल हुआ।
वायरल वीडियो में एक महिला स्कूल के सामने स्थित चाय- पान और किराना की दुकान की आड़ में शराब की बिक्री करते जबकि परिवार के एक अन्य महिला सदस्या झोले में भरकर शराब सप्लाई करती दिख रही है।
वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मां दुर्गे स्व सहायता समूह की संचालिता ममता साकेत और उसके पति राजेश साकेत के द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।
इस मामले में धारकुंडी पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कारीगोही में संचालित दुकान में दबिश देकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान से अलग-अलग प्रकार की तकरीबन 15 लीटर शराब समूह संचालिका ममता के कब्जे से बरामद की गई है। यह बात सामने आई कि ममता अपनी छोटी बहन के सहयोग से यूपी से अवैध शराब लाकर एमपी के क्षेत्र में सप्लाई करती है।

