Gemini का स्टूडेंट्स के लिए PRO प्लान FREE, ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल
Gemini Free Student Plan : यह ऑफर 19 अगस्त 2026 से शुरू किया गया है। इसके साथ ही गूगल ने Gemini ऐप के अंदर स्टूडेंट्स के लिए एक अलग से स्टूडेंट हब भी ऐड किया है।
Gemini Free Student Plan : गूगल ने अपने AI असिस्टेंट Gemini को लेकर स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि, एलिजिबल कॉलेज स्टूडेंट्स को पूरे एक साल तक Gemini का पेड प्लान फ्री में इस्तेमाल करने को मिलेगा। यह ऑफर 19 अगस्त 2026 से शुरू किया गया है। इसके साथ ही गूगल ने Gemini ऐप के अंदर स्टूडेंट्स के लिए एक अलग से स्टूडेंट हब भी ऐड किया है। यह वही प्रीमियम प्लान है जिसके लिए आम यूजर्स को हर महीने सैकड़ों रुपये खर्च करते हैं। इस आर्टिकल में पढ़िए इस प्लान में क्या है खास और स्टूडेंट्स इसे कैसे उपयोग कर सकते हैं।
क्या-क्या मिलेगा फ्री प्लान में
गूगल का ये स्पेशल स्टूडेंट प्लान सिर्फ एक सिंपल चैटबॉट नहीं हैं बल्कि यह पूरी तरह से पढाई- लिखाई को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। स्टूडेंट इसकी हेल्प से सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं बल्कि हाई क्वालिटी वीडियो, इमेज और इन्फोमेटिक ग्राफ़िक्स भी बना सकेंगे।
इसके साथ ही इस प्लान में आपको 2 गुना ज्यादा सर्च और यूसेज लिमिट मिलेगी, जिससे हैवी प्रोजेक्ट्स के दौरान टूल बार-बार बंद नहीं होगा। इसके अलावा गूगल ड्राइव, जीमेल और फोटोज के लिए आपको 400 GB का बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलेगा।

इसमें नया AI स्टडी हब शामिल है, जिसमें छात्र इंटरैक्टिव 3D मॉडल्स के जरिए फिजिक्स या मैथ्स की जटिल थ्योरी को लाइव देख और समझ सकते हैं। साथ ही इसके जीमेल और गूगल डॉक्स इन-बिल्ट फीचर्स से नोट्स बनाना बहुत आसान हो जाएगा।
कैसे करें ऑफर को क्लेम?
- गूगल की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए स्टूडेंट्स को 31 दिसंबर 2026 से पहले खुद को वेरिफाई करना होगा।
- इसके लिए छात्रों को Google Gemini for Students Official Page या गूगल के दिए गए शार्ट-लिंक goo.gle/studentdeal पर जाना होगा।
- यहां आपको अपनी कॉलेज आईडी या ऑफिशियल कॉलेज ईमेल आईडी के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी।
- वेरिफिकेशन सफल होते ही आपके अकाउंट पर 12 महीनों के लिए गूगल एआई प्लस प्लान एक्टिवेट हो जाएगा।

एक साल के लिए ही फ्री है प्लान
गूगल ने साफ किया है कि, यह फ्री प्लान स्टूडनेटस के लिए भी सिर्फ एक साल के लिए ही होगा। फ्री वाला एक साल की समय सीमा खत्म होने के बाद यह पेड सब्क्रिप्शन में बदल जायेगा। जब तक स्टूडेंट इसे कैंसिल न कर दें। ऐसे में अगर स्टूडेंट को पेड सब्क्रिप्शन नहीं लेना तो उसे एक साल की समय सीमा खत्म होने के पहले मैन्युअली कैंसिल करना पड़ेगा नहीं तो अकाउंट से पैसे कट जायेंगे।
गूगल ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब कुछ ही महीने पहले Gemini के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 1 अरब के पार पहुंची थी। कंपनी की कोशिश है कि बैक-टू-स्कूल सीजन में ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए।

