डॉ. मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में बड़े निर्णय, MP में अब जनता चुनेगी नगरीय निकाय अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में प्रत्यक्ष नगर प्रमुख चुनाव, शहीद के परिवार को सहायता, गीता जयंती आयोजन, नए श्रम कानूनों पर धन्यवाद, निवेश यात्रा, कूनो चीता अपडेट और पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा जैसे प्रमुख फैसले लिए गए।

डॉ. मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में बड़े निर्णय, MP में अब जनता चुनेगी नगरीय निकाय अध्यक्ष

 भोपाल: मध्यप्रदेश में डॉ मोहन कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए है। बैठक के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मीडिया को दी। आगामी विधानसभा के शीत सत्र को लेकर चर्चा हुई जिसमे सरकार कुछ विधेयक लेकर आ रही है। 

नगर निकाय चुनाव प्रणाली में बदलाव

कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, आज की बैठक में नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर करवाने को लेकर सरकार विधानसभा में बिल लाएगी, जिस पर चर्चा हुई इसके अलावा अभी हाल ही में बालाघाट में नक्सलियों के साथ एनकाउंटर में शहीद हुए हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के भाई को अनुकम्पा नियुक्ति, एवं परिवार को 1 करोड़ रु की आर्थिक सहायता मंजूर की गई।

1 दिसंबर को गीता जयंती सरकारी आयोजन

आज की बैठक में आगामी 1 दिसंबर को गीता जयंती पूरे प्रदेश में सरकारी तौर पर मनाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होने अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्सव में भी एमपी सहभागिता करेगा।

नए श्रम कानूनों पर पीएम को धन्यवाद: कैलाश विजयवर्गीय

इसके अलावा आज की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा हाल ही पारित किए नए श्रम कानूनों को लेकर पीएम को धन्यवाद दिया गया बैठक में निवेश को लेकर मुख्यमंत्री की हैदराबाद यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई इसके अलावा कूनो पार्क में चीता परिवार में वृद्धि को लेकर भी चर्चा हुई आज बैठक में पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर भी चर्चा हुई जिससे प्रदेश में पर्यटन, वाइल्ड लाइफ के साथ साथ वेलनेश सेंटर को भी बढ़ावा मिलेगा । कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि अगली कैबिनेट बैठक 8 और 9 दिसंबर को खजुराहो में होगी।