भोपाल में फिटनेस का संदेश, ‘साइकिल ऑन संडे’ को मंत्री विश्वास सारंग ने किया रवाना
भोपाल में रविवार को उत्साह और सेहत का अनोखा नजारा देखने को मिला। मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) परिसर में आयोजित ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम को मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भोपाल में रविवार को उत्साह और सेहत का अनोखा नजारा देखने को मिला। मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) परिसर में आयोजित ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंत्री सारंग ने केवल कार्यक्रम का शुभारंभ ही नहीं किया, बल्कि खुद भी साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और नागरिक शामिल हुए और साइकिल चलाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
अपने संबोधन में मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि फिट रहना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने बताया कि साइकिलिंग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है।
उन्होंने कहा कि साइकिल एक सरल, सुलभ और प्रभावी व्यायाम है, जिसे अपनाकर लोग रोमांच के साथ स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य खासतौर पर युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करना और साइकिल को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना रहा।
इस अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह और बढ़ गया। साई सीआरसी भोपाल की यह पहल शहर में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुई।
pushpendra 
