बजट-2026: रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, ट्रेन का सफर होगा सस्ता

देश की वित्त मंत्री एक फरवरी को बजट-2026 पेश करेंगी। इसी बीच खबर आ रही है कि सीनियर सिटीजंस यानी वरिष्ठ नागरिकों को टिकट किराए पर मिलने वाले छूट को फिर से बहाल किया जा सकता है।

बजट-2026: रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, ट्रेन का सफर होगा सस्ता

नई दिल्ली: देश की वित्त मंत्री एक फरवरी को बजट-2026 पेश करेंगी। इस बजट से हर साल की तरह इस साल भी आम लोगों को राहत की काफी उम्मीदें हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सीनियर सिटीजंस यानी वरिष्ठ नागरिकों को टिकट किराए पर मिलने वाले छूट को फिर से बहाल किया जा सकता है। 

मार्च 2020 से पहले तक भारतीय रेलवे वरिष्ठ यात्रियों को टिकट किराए में विशेष छूट देता था, लेकिन कोरोना महामारी के किराए में मिलने वाली इस विशेष छूट को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब वित्त मंत्रालय और रेल मंत्रालय के बीच इस सुविधा को दोबारा शुरू करने को लेकर बातचीत हुई है.. अगर बजट में इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो 60 साल या उससे अधिक उम्र के पुरुष और 58 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं फिर से रियासती दरों पर सफर का आनंद ले सकेंगीं।

सभी श्रेणियों में मिलेगी छूट

वरिष्ठ जनों को मिलने वाली यह विशेष छूट जनरल से लेकर एसी फर्स्ट क्लास तक सभी श्रेणियों में लागू हो सकती है। जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले बुजुर्गों को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी।

आकर्षण के दौरान लोअर बर्थ की सुविधा

भारतीय रेलवे की कुछ ट्रेन को छोड़कर ज्यादातर में आरक्षित और अनारक्षित दो तरह के कोच होते हैं। वहीं, लोअर, मिडिल और अपर तीन तरह के बर्थ होते हैं। आरक्षण के दौरान रेलवे बुजुर्ग यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर लोअर यानी नीचे का बर्थ अलॉट करता है। महिला यात्रियों के मामले में 45 साल की उम्र पूरी करने के बाद ही यह सुविधा दी जाती है। आरक्षण करवाने वक्त कम्प्यूटर से ऑटोमेटिक रूप से उन्हें लोअर बर्थ दे दी जाती है।