अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, 50 की जगह अब लगेगा सिर्फ 18 प्रतिशत टैरिफ
अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामानों पर लगने वाला टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है।
अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर एक बड़ी सकारात्मक खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ घटाने का ऐलान किया है। अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामानों पर लगने वाला टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। यह फैसला दोनों देशों के बीच हुए नए व्यापार समझौते के तहत लिया गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बताया कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत हुई, जिसमें व्यापार, ऊर्जा सहयोग और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना करीबी मित्र बताते हुए उन्हें एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता कहा।
ट्रंप के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध और आपसी मित्रता के चलते यह व्यापार समझौता तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। इसके तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाने का फैसला किया है। वहीं, भारत भी अमेरिकी वस्तुओं पर अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने की दिशा में कदम उठाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि भारत रूस से तेल की खरीद को बंद करने और अमेरिका और अन्य देशों से अधिक ऊर्जा खरीदने पर सहमत हुआ है। उनका कहना है कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में मदद मिलेगी।
इसके अलावा ट्रंप ने कहा, भारत “बाय अमेरिकन” नीति को बढ़ावा देगा और आने वाले समय में अमेरिका से 500 अरब डॉलर से अधिक के ऊर्जा, तकनीक, कृषि और अन्य उत्पाद खरीदेगा। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी इस समझौते पर खुशी जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को सच्चा मित्र मानते हैं और यह समझौता दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देगा।
यह व्यापार समझौता भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे दोनों देशों को दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
भारत- अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताया है।
भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील एक ऐतिहासिक कदम है। यह अभिनन्दनीय है।
यह भारत के मजबूत नेतृत्व और विकास में साझा विश्वास को दर्शाती है। निश्चित रूप से यह ट्रेड डील #MakeInIndia को नई गति देगी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्थिति…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 2, 2026
pushpendra 
