उपराष्ट्रपति के लिए NDA कैंडिडेट का ऐलान आज, गहलोत, माथुर और नारायण रेस में आगे

आज 17 अगस्त को NDA उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर फैसला कर सकता है. आज शाम 6 बजे होने वाली भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवार का नाम फाइनल किया जाएगा.

उपराष्ट्रपति के लिए NDA कैंडिडेट का ऐलान आज, गहलोत, माथुर और नारायण रेस में आगे
google

आज 17 अगस्त को NDA उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर फैसला कर सकता है. एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आज शाम 6 बजे होने वाली भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवार का नाम फाइनल किया जाएगा. 

                                        image source google

फाइनल कैंडिडेट 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेगा. इस दौरान NDA शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. विपक्षी गठबंधन के नेता भी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर चर्चा के लिए 18 अगस्त यानि सोमवार को बैठक करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे I.N.D.I.A. ब्लॉक लीडर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं. 

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी. उसी दिन वोटिंग की काउंटिंग भी होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है. 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है.

BJP के सबसे प्रबल दावेदार गहलोत सबसे प्रबल दावेदार

जिन नामों पर पार्टी में विचार चल रहा है, उनमें कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. 77 साल के गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता रह चुके हैं साथ ही केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं. भाजपा में वो पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं. जातीय समीकरण (दलित) में भी गहलोत फिट बैठते हैं. दूसरा नाम सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर का भी है. 73 साल के माथुर पार्टी के कद्दावर नेता हैं और राजस्थान से आते हैं. वो मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी करीबी माने जाते हैं. माथुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक रह चुके हैं.

                                      Thawar Chand Gehlot google image

                                       image source x

और आखिरी नाम है हरिवंश नारायण सिंह का. पत्रकारिता से राजनीति में आए हरिवंश कार्यवाहक उपराष्ट्रपति हैं. 2014 में हरिवंश नारायण जदयू के टिकट पर बिहार से राज्यसभा सांसद चुने गए थे.

                                        image source x

पार्लियामेंट में NDA के पास बहुमत

  • लोकसभा में कुल 542 सदस्यों में से NDA के पास 293 और I.N.D.I. गठबंधन के पास 234 सदस्य हैं.
  • राज्यसभा में 240 सदस्यों में से NDA को करीब 130 और I.N.D.I. गठबंधन को 79 सांसदों का समर्थन है.
  • कुल मिलाकर NDA के पास 423 और INDIA ब्लॉक के पास 313 सांसदों का समर्थन है. शेष सदस्य किसी भी खेमे से जुड़े नहीं हैं.

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था. 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था.