छिंदवाड़ा में पिकअप वाहन ट्रक से टकराया 5 मजदूरों की मौत
पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, 5 मजदूरों की मौत छिंदवाड़ा में लाशें सड़क पर बिखरीं, पोटली में समेटने पड़े टुकड़े गाड़ी के भी परखच्चे उड़े
छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर जा गिरे। हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे टेमनी खुर्द के पास हुआ। हादसे में मरने वालों की संख्या 4 से बढ़कर 5 हो गई है। मरने वालों में 3 महिलाएं हैं। करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सभी मजदूर मछैरा के रहने वाले हैं। हादसे में मृत सावित्री वनके (31) के पति सुरेश सिंह ने बताया कि सभी लोग सब्जी तोड़ने सुबह 9 बजे कन्हरगांव के लिए निकल रहे थे। पिकअप मजदूरों को लेने के लिए खड़ा था। पीछे से यूरिया से भरा ट्रक आ रहा था, जिसने पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप में 20-25 मजदूर थे।
घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। ADM धीरेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे। घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। 16 घायलों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 5 लोगों की हड्डियां टूटी हैं, बाकी के सिर पर चोट है। घायलों को अस्पताल लाने में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।

