राफेल से तेजस तक:भारत की वायुसेना के फाइटर जेट दुश्मनों के लिए काल
भारत के दुश्मन उसके पड़ोसी देश ही हैं.इनसे बचने के लिए भारत को अपनी वायु रक्षा प्रणाली भी काफी सेफ करनी होती है.इसलिए फाइटर जेट का इसमें काफी योगदान रहता है।आज हम आपको भारत के टॉप 5 ताकतवर फाइटर जेट के बारे में बताएंगे.
भोपाल: भारत के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों का बड़ा हिस्सा उसके पड़ोसी देशों से जुड़ा हुआ है, ऐसे में देश की वायु रक्षा प्रणाली का मज़बूत और अत्याधुनिक होना बेहद जरूरी हो जाता है। इस रक्षा ढांचे में फाइटर जेट्स की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है, क्योंकि यही किसी भी हवाई खतरे के खिलाफ पहली और सबसे ताकतवर ढाल होते हैं। भारत के पास मौजूद राफेल फाइटर जेट इसी ताकत का प्रतीक है। राफेल न सिर्फ अपनी आधुनिक तकनीक, घातक हथियारों और बेहतरीन रडार सिस्टम के लिए जाना जाता है, बल्कि यह दुश्मन को बेहद कम समय में करारा जवाब देने में भी सक्षम है। इसकी फुर्ती, सटीकता और मल्टीरोल क्षमताएं इसे भारतीय वायुसेना का एक बेहद भरोसेमंद हथियार बनाती हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी राफेल की अहम भूमिका देखने को मिली।राफेल जैसे फाइटर जेट भारत की हवाई ताकत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में निर्णायक साबित हुए हैं।

दसॉल्ट राफेल
डसॉल्ट राफेल इंडिया का ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे ताकतवर फाइटर जेट में से एक है.इस फाइटर जेट को फ्रांस में बनाकर तैयार किया गया है,यह खतरनाक फाइटर जेट लेटेस्ट हथियारों से लैस हैं जिसे भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए खरीदा है.राफेल 4.5 जनरेशन का जेट है.इसकी अधिकतम गति 1.8 मैक (लगभग 2222 किमी/घंटा) है और यह 36,000 से 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है.डसॉल्ट राफेल एक मल्टीरोल लड़ाकू विमान है.यह हवाई युद्ध,जमीन पर हमला करने के अलावा खुफिया जानकारी जुटाने के अलावा परमाणु प्रतिरोध और समुद्री हमले जैसे कई मिशनों को अंजाम देने में सक्षम है.

सुखोई SU-30MKI
सुखोई Su-30MKI भारत का प्रमुख मल्टीरोल फाइटर जेट है,जिसे HCL ने रुस के सहयोग से विकसित किया गया है.सुखोई को राफेल से पहले का सबसे अच्छा फाइटर जेट माना जाता है.यह मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है.यह हवा से जमीन और जमीन से जमीन में युध्द लड़ने में सक्षम है.यह 1.9 मैक की गति है.यह जेट बिना ईंधन भरे 3,000 किमी और 8,000 किग्रा तक हथियार ले जाने की क्षमता रखता है.सुखोई फाइटर जेट हवा से हवा और जमीन दोनों पर सटीक हमला करने में सक्षम है.

मिकोयान MiG-21
भारत के पास एक और जबरदस्त फाइटर जेट की लिस्ट में मिकोयान मिग-21 है.मिकोयान मिग-21 भारत का हल्का सुपरसोनिक और सिंगल इंजन वाला फाइटर जेट है। यह दुनिया का काफी पॉपुलर फाइटर जेट है। इसकी क्षमता की बात की जाए तो इसमें 2,000 किमी/घंटे से अधिक की गति है. 23mm तोप व मिसाइलों से लैस इसको खास बनाती है. यह मिकोयान मिग-2 फाइटर जेट भारतीय वायुसेना की रीढ़ माना जाता रहा है.

मिराज-2000
भारत के पास फाइटर जेट में मिराज-2000 भी है. इस फाइटर प्लेन को फ्रांस की कंपनी ने बनाया है. जो हवा से हवा और हवा से जमीन दोनों प्रकार के मिशन में सक्षम है।यह कई वेरिएंट में उपलब्ध है, जो इंडिया के अलावा कई अन्य देशों में भी अपनी सेवाएं दे रहा है. राफेल बनानी वाली कंपनी ने ही इसे तैयार किया है. मिराज 2000 की गति की बात करें तो यह अधिकतम 2,000 किमी प्रति घंटे है. सबसे खास बात यह है कि यह ड्राइवर की आवाज से कमांड को ले लेता है और कंट्रोल हो जाता है.यह फाइटर जेट भारतीय वायुसेना की ताकत में अहम योगदान देता है।

तेजस फाइटर जेट
इसका पूरा नाम तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी LCA एक पावरफुल फाइटर जेट है. इसे HAL द्वारा बनाया गया है. तेजस भारत का हल्का, फुर्तीला और स्वदेशी मल्टीरोल फाइटर जेट है।जो आधुनिक हथियारों और मिसाइलों से लैस है.यह अपनी श्रेणी में सबसे छोटा है और मैक 1.8 (लगभग 2200 किमी/घंटा) की अधिकतम गति से उड़ सकता है. तेजस 50,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए लेजर-गाइडेड बम और डर्बी जैसी लंबी दूरी की मिसाइलों (BVR) से सटीक हमला कर सकता है.
नोट-यह फोटो गैलरी खबर सिर्फ जानकारी के लिए है और यह प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं है. मार्गदर्शन के लिए हमेशा किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लें.पब्लिक वाणी इसकी पुष्टि नहीं करता, आंकड़ों में बदलाव हो सकता है.
sanjay patidar 
