भोपाल में PNST छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने उठाई सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता बहाल करने की मांग

राजधानी भोपाल में सोमवार को PNST 2025 के छात्रों और छात्राओं ने हेल्थ सेक्रेटेरिएट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की अगुवाई NSUI  ने की

भोपाल में PNST छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने उठाई सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता बहाल करने की मांग
पब्लिक वाणी

राजधानी भोपाल में सोमवार को PNST 2025 के छात्रों और छात्राओं ने हेल्थ सेक्रेटेरिएट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की अगुवाई NSUI  ने की. संगठन ने प्रदेश में सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की घटती सीटों और मान्यता रद्द किए जाने पर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. 

1200 से ज्यादा सीटें घटीं, छात्रों के भविष्य पर संकट

NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि प्रदेश में सरकार ने संचालित 13 शासकीय नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता नहीं दी गई, जिसकी वजह से 1200 से अधिक सीटें खत्म हो गई हैं. इससे हजारों छात्रों का भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है. छात्र अब प्राइवेट कॉलेजों में चार से पांच गुना ज्यादा फीस देकर मजबूरी में दाखिला लेने को मजबूर हैं. यह शिक्षा नहीं, शोषण है.

सरकारी कॉलेज बंद, प्राइवेट को बढ़ावा?

NSUI ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जानबूझकर सरकारी कॉलेजों को नजरअंदाज कर रही है जबकि 280 से ज्यादा प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दे दी गई है. सरकारी कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए सरकार को 3–4 महीने पहले चेताया गया था, लेकिन सुधार की बजाय कॉलेजों की मान्यता ही रद्द कर दी गई.