RailOne App से टिकट बुकिंग पर मिलेगी 3% की छूट

भोपाल रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट लेने के लिए लगने वाली लंबी लाइनों और छुट्टे पैसों की परेशानी से अब यात्रियों को राहत मिलने जा रही है।

RailOne App से टिकट बुकिंग पर मिलेगी 3% की छूट

भोपाल रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट लेने के लिए लगने वाली लंबी लाइनों और छुट्टे पैसों की परेशानी से अब यात्रियों को राहत मिलने जा रही है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के लिए प्रोत्साहित करते हुए एक नई सुविधा शुरू की है। मकर संक्रांति पर्व पर 14 जनवरी से RailOne मोबाइल ऐप के जरिए अनारक्षित (जनरल) टिकट बुक करने पर यात्रियों को किराए में 3 प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी।

यह पहल खास तौर पर मध्यमवर्गीय और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी। अब तक ऐप के वॉलेट से टिकट खरीदने पर कैशबैक की सुविधा मिलती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत UPI, डेबिट कार्ड या अन्य किसी भी डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर टिकट के किराए में सीधे छूट दी जाएगी। रेलवे ने इस योजना को फिलहाल छह महीने के लिए प्रायोगिक तौर पर लागू किया है।

समय और पैसा दोनों की बचत

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस कदम से न सिर्फ स्टेशन पर भीड़ कम होगी, बल्कि डिजिटल भुगतान को भी बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा।

रेलवे का ऑल-इन-वन सुपर ऐप

RailOne ऐप भारतीय रेलवे का एक ऑल-इन-वन सुपर ऐप है, जिसके जरिए यात्री आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप पर ट्रेन का लाइव स्टेटस, पीएनआर जानकारी, ट्रेन की लाइव लोकेशन देखने, ई-कैटरिंग के जरिए खाना ऑर्डर करने और किसी समस्या पर रेल मदद के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध है।