Exclusive:वेतन और प्रताड़ना से परेशान अमीन ने मांगी इच्छा मृत्यु

सिवनी जिले के जल संसाधन विभाग में पदस्थ अमीन उमेश कुमार शर्मा ने 5 माह से वेतन नहीं मिलने और कथित प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। वे भोपाल में मुख्य अभियंता (ईएनसी) कार्यालय के बाहर दो दिनों से धरना दे रहे हैं।

Exclusive:वेतन और प्रताड़ना से परेशान अमीन ने मांगी इच्छा मृत्यु

सिवनी: जिले के जल संसाधन विभाग के अपर बैनगंगा बांध उपसंभाग क्रमांक-3 भीमगढ़ में पदस्थ विभाग के अमीन उमेश कुमार शर्मा ने वेतन भुगतान और कथित प्रताड़ना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। वे पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं और इसी के विरोध में भोपाल प्रमुख अभियंता (ईएनसी) कार्यालय में दो दिनों से धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

5 माह से वेतन लंबित, आर्थिक संकट गहराया

उमेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि कार्यालय तिलवारा बायीं तट नहर संभाग केवलारी, सिवनी के प्रभारी कार्यपालन यंत्री प्रेमनारायण नाग की हठधर्मिता के कारण उनका वेतन जानबूझकर रोका गया है। इससे उनके परिवार को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार उपेक्षा के चलते वे मानसिक रूप से भी परेशान हैं।

सीएम और राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु

स्थिति से आहत होकर उमेश शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचेगा।

ट्रांसफर आदेश पर उठे सवाल, RTI से बढ़ा विवाद 

इसी बीच अमीन उमेश शर्मा के स्थानांतरण कार्यमुक्त आदेश को लेकर भी विवाद सामने आया है। वो इस स्थानांतरण कार्यमुक्त आदेश को कुटरचित तरिके से तैयार करना बता रहे है। आगे उन्होने कहा कि मेरा ट्रांसफर, स्थानांतरण नीति के विरुद्ध  किया गया है। केवलारी स्थित कार्यपालन यंत्री तिलवारा बायीं तट नहर संभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक 962/स्था./2025, दिनांक 27 जून 2025 के अनुसार  उमेश शर्मा अपर बैनगंगा बांध उपसंभाग क्रमांक-3 भीमगढ़ से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन उपसंभाग बरघाट, जिला सिवनी में भेजा गया है।हालांकि, उमेश शर्मा इस आदेश को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि आदेश में दर्ज पृष्ठ क्रमांक 963/स्था./2025 में गड़बड़ी है, दुसरी और ग्राम सालीवाड़ा निवासी नतीम खान द्वारा तिलवारा बायीं तट नहर संभाग केवलारी कार्यालय से दिनांक 27 जून 2025 की जावक रजिस्ट्रर की आरटीआई  के तहत जानकारी मांगी गई, तो सामने आया की उसी क्रमांक पर किसी अन्य कर्मचारी अमीन पवन पटेल का विवरण दर्ज है। इस विसंगति को लेकर उन्होंने आदेश की वैधता पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।