प्रेमिका के बुलावे पर राजस्थान पहुंचा भोपाल का युवक, गांव में बंधक बनाकर पीटा
राजस्थान के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में भोपाल के सोनू को तीन दिनों तक बंधक बना कर उस पर अत्याचार किया गया.आरोपियों ने युवक को पीटते हुए बीयर की बोतल से जबरन पेशाब पिलाने का वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा।
भोपाल: राजस्थान की प्रेमिका ने मध्यप्रदेश के युवक को झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुलाया युवक के गांव पहुंचते ही युवती के परिजनों और गांव वालों ने उसे बंधक बना लिया और बड़ी बेहरमी से युवक की पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले युवती ने युवक को फोन किया और गांव अपने गांव बुलाया। भरोसा कर युवक पुलोरो पहुंच गया, जिसके बाद सोनू को बंधक बना लिया गया।
युवक को तीन दिनों तक बनाया बंधक
राजस्थान के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में भोपाल के सोनू तंवर को तीन दिनों तक बंधक बना कर उस पर अत्याचार किया गया.आरोपियों ने सोनू को पीटते हुए बियर की बोतल में पेशाब भरकर पिलाया.पेशाब पिलाते हुए युवती के परिजनों ने वीडियो भी बनाया.उसके साथ मारपीट की गई आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट का वीडियो बनाकर युवक के परिजनों को भेजा. वीडियो देखते ही परिजनों ने कोलार थाने में इस पूरे घटना क्रम की शिकायत की है।
राजगढ़ पुलिस हुई राजस्थान रवाना
बताया जा रहा है 18 वर्षीय सोनू भोपाल के कोलार का रहने वाला है उसका प्रेम प्रसंग झालावाड़ के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से चल रहा था। जानकारी के मुताबिक युवती करीब 15 दिन पहले भोपाल आई थी और सोनू के साथ रहने लगी थी।राजगढ़ जिले की पुलिस की एक टीम को राजस्थान रवाना किया गया हैं। ताकि युवक को आरोपियों से मुक्त कराया जा सके।
shivendra 
