भोपाल: CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार 6 जनवरी को मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। नववर्ष की पहली कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिली। नेपानगर और बुरहानपुर की सिंचाई परियोजना को मंजूरी।

भोपाल: CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मिली हरी झंडी
Mohan Yadav Cabinet Meeting

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार 6 जनवरी को मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। मंत्रालय में हुई नववर्ष की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। 

नेपानगर, बुरहानपुर सिंचाई परियोजना मंजूर

कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि नेपानगर और बुरहानपुर की सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। नर्मदा घाटी विकास विभाग के प्रस्ताव पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत सिंचाई योजनाओं के तुंरत क्रियान्वयन के लिए नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड के माध्यम से वित्तपोषण की स्वीकृति प्रदान की गई।

मोटरयान कराधान अधिनियम में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी

इसके साथ ही मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को जारी रखने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री सड़क योजना फेज-1 और फेज-2 के शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए राज्य पोषित निरंतर योजना को भी मंजूरी दी गई है। ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सड़कों के नवीनीकरण एवं उन्नयन को स्वीकृति दी गई, वहीं परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम की प्रथम एवं द्वितीय अनुसूची में धारा 23 के अंतर्गत संशोधन को भी कैबिनेट की मंजूरी।