IPS मीट में सुरों की शानदार जुगलबंदी, DIG कैलाश मकवाना ने प्रसिद्ध गायिका प्रतिभा सिंह बघेल के साथ गाया गाना
भोपाल में आयोजित IPS मीट उस समय यादगार बन गया, जब कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में संगीत और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला
भोपाल में आयोजित IPS मीट उस समय यादगार बन गया, जब कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में संगीत और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला। रीवा की प्रसिद्ध गायिका प्रतिभा सिंह बघेल, जो अपने संगीत समूह के साथ देश-विदेश में प्रस्तुतियाँ दे चुकी हैं, इस आयोजन में विशेष प्रस्तुति देने पहुँची थीं।
कार्यक्रम के दौरान जब प्रतिभा सिंह बघेल को यह जानकारी मिली कि DIG कैलाश मकवाना स्वयं भी गायन में रुचि रखते हैं और मधुर स्वर साधना रखते हैं, तो उन्होंने मंच से ही उनके साथ युगल गीत गाने का आग्रह कर दिया। हालाँकि DIG कैलाश मकवाना इसके लिए पूर्व तैयारी में नहीं थे, लेकिन दर्शकों के उत्साह और कलाकार की जिद के आगे उन्होंने मंच साझा किया और बिना किसी अभ्यास के गीत प्रस्तुत किया. दोनों कलाकारों की इस अप्रत्याशित लेकिन प्रभावशाली प्रस्तुति ने सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया। सुरों की यह जुगलबंदी कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और यादगार पल बन गई। उपस्थित अधिकारियों, मेहमानों और श्रोताओं ने इस अनोखे संगीत क्षण की खूब सराहना की।
IPS मीट में यह प्रस्तुति न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम बनी, बल्कि यह भी साबित कर गई कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ कला और संवेदनाओं का संगम भी उतना ही प्रभावशाली हो सकता है।
shivendra 
